Tunisha Sharma Suicide Case : पुलिस ने निकाला शीजान का काला चिट्ठा, 250 पन्नों की व्हाट्सएप चैट..!
<p><em><strong>Tunisha Sharma Suicide Case : पुलिस को पता चला है कि Tunisha Sharma और शीजान खान के बीच प्यार लद्दाख में हुआ था। उस समय दोनों वहां टीवी सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। वहीं नवंबर के महीने में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।</strong></em></p>
Tunisha Sharma मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस शीजान और Tunisha Sharma के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की लगातार छानबीन कर रही है। पुलिस को अब तक की जांच में कई अहम बातों का पता चला है। पुलिस के हाथ अब शीजान की 250 पन्नों की व्हॉट्सएप चैट भी लगी है। पुलिस ने जून महीने से लेकर अब तक का काला चिट्ठा निकाल लिया है। पुलिस अब व्हॉट्सएप चैट को अच्छे से एनालाइज करेगी।
पुलिस को अब तक की जांच में एक और अहम बात पता चली है। पुलिस को पता चला है कि Tunisha Sharma और शीजान खान के बीच प्यार लद्दाख में हुआ था। उस समय दोनों वहां टीवी सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। वहीं, नवंबर के महीने में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।
मुंबई में ही रहती है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड
जांच में यह भी सामने आया है कि शीजान खान ने अपनी सीक्रेट गर्लफेंड के साथ हुई चैट को डिलीट किया था। शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड भी टीवी सीरियल की एक्टर है और मुंबई में ही रहती है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शीजान को ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ सीरियल के लिए दो साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
क्यों किया ब्रेकअप?
शीजान ने पुलिस को ब्रेकअप का कारण भी बताया है। उसने पुलिस से कहा है कि उसकी और Tunisha Sharma की उम्र में काफी अंतर था और वह करियर पर फोकस करना चाहता था। वहीं, तुनिषा ब्रेकअप के बाद से ही दुखी थी। ब्रेकअप के बाद वो एंजायटी से पीड़ित हो गई थी।
एक ही लड़की की चैट क्यों डिलीट की?
पुलिस अब शीजान खान से यह पता लगाना चाहती है कि उसने एक ही लड़की के साथ चैट क्यों डिलीट की। आखिर उस चैट में ऐसा क्या था, जिसे शीजान ने डिलीट कर दिया। पुलिस शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ करेगी। सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बयान से तस्वीर काफी साफ हो सकती है।
What's Your Reaction?