..तो यूँ उड़ी अफवाह सत्यपाल मालिक की गिरफ्तारी की..! दिल्ली पुलिस ने किया मामला साफ़ 

<p><em>जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन में शनिवार को खाप पंचायत के लिए जुटे लोगों को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक आरके पुरम थाने पहुंच गए। दरअसल यह बात सामनेआ रही है कि खाप से जुड़े लोग सत्यपाल मलिक को सीबीआई से मिले नोटिस के विरोध में शनिवार को पंचायत के लिए आरके पुरम के डीडीए पार्क में बिना अनुमति के एकत्र हुए थे। और ,पुलिस ने उन्हें रोका और कुछ खाप नेताओं को हिरासत में ले लिया।</em></p>

..तो यूँ उड़ी अफवाह सत्यपाल मालिक की गिरफ्तारी की..! दिल्ली पुलिस ने किया मामला साफ़ 
22-04-2023 - 04:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सूत्रों के अनुसार उन्हें समर्थन देने वेस्ट UP, हरियाणा, राजस्थान से कई खाप चौधरी आए थे। खाप से जुड़े लोग सत्यपाल मलिक को सीबीआई से मिले नोटिस के विरोध में शनिवार को पंचायत के लिए आरके पुरम के डीडीए पार्क में एकत्र हुए थे। लेकिन इस पंचायत के लिए उन्होंने पुलिस से अनुमति नहीं ली थी। जिसके कारण पुलिस ने इन्हें रोका और कुछ खाप नेताओं को हिरासत में ले लिया। 

विपक्षी दल उड़ाने लगे अफवाह 
इस बीच कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने सत्यपाल मलिक के हिरासत में लिए जाने की बात करने लगे।जिस वजग से मीडिया में सत्यपाल मालिक की गिरफ़्तारी की खबरें चलने लगीं। 

खुद आये थाने में, जब चाहें जा सकते हैं ; खबरें अफवाह 
हालांकि इस बीच दिल्ली पुलिस का भी इस पूरे मामले पर ताजा बयान आया है, दिल्ली पुलिस के मुताबिक मीडिया पर इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हमारे द्वारा गिरफ्तार किया गया है पर, सच्चाई तो ये है कि वो खुद अपने समर्थकों के साथ आर के पुरम थाने पहुंचे हैं। वो अपनी मर्जी से जब जाना चाहें जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों सत्यपाल मलिक ने एक साक्षात्कार में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। मलिक ने पुलवामा हमले को लेकर भी केन्द्र सरकार पर सवाल उठाए थे। मलिक को उनके आरोपों पर पूछताछ के लिए सीबीआई ने नोटिस दिया है।

जब राज्यपाल थे,इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया-अमित शाह

सत्यपाल मलिक के बयानों पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधा है। शाह ने एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि मलिक जब राज्यपाल थे तो उन्होंने इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया? हमारा साथ छोड़ने के बाद ही उनको भ्रष्टाचार क्यों याद आ रहा है? जब वह सत्ता में थे तो उनकी अंतरात्मा क्यों नहीं जगी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।