मेट्रो का मजाक बनाकर रख दिया है कुछ मसखरों ने, इन मोहतरमा ने तो हद ही कर दी 

<p><em><strong>मेट्रो रेल ने भारतीयों के जीवन को आसान बनाया है, वहीं कुछ लोगों ने तो मेट्रो को ही मजाक बनाकर रख दिया है। सोषल मीडिया पर अटेंषन पाने के लिए इन्होंने मेट्रो को आसान प्लेटफाॅर्म समझकर अपनी उलजुलूल हरकतों से चर्चा में ला रखा है।&nbsp;</strong></em></p>

मेट्रो का मजाक बनाकर रख दिया है कुछ मसखरों ने, इन मोहतरमा ने तो हद ही कर दी 
25-01-2023 - 01:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जरा सोचिए, आप दिनभर ऑफिस में काम करने के बाद थके हारे मेट्रो रेल से अपने घर लौट रहे हैं और तभी एक औरत भूल भुलैया फिल्म की मंजुलिका बनकर आपको धमकाते हुए अपनी सीट से उठाकर खुद वहां काबिज हो जाती है। 
फिल्म भूल भुलैया के मंजुलिका का किरदार को आज भी बहुत से लोगों के दिमाग में ताजा है। विद्या बालन को इस शानदार अभिनय के लिए धन्यवाद लेकिन यहां कुछ लोगों ने इस किरदार को डराने का जरिया बना लिया है। 
अब, सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सामने आया है, जहां उसे मंजुलिका के कपड़े पहने मेट्रो में बैठे लोगों को डराते-धमकाते देखा जा सकता है। कुछ लोग वीडियो देखने के बाद जोर से हंसे, जबकि ज्यादातर इस बेवकूफी से खुश नहीं थे।
वीडियो में मंजुलिका के कपड़े पहने एक महिला को मेट्रो के डिब्बे में चलते हुए देख सकते हैं। अपने पूरे चेहरे पर बाल बिखेरे, बिगड़े मेकअप के साथ, वह डिब्बे में बैठे लोगों को डराना चाहती थी। कुछ लोग हैरान दिख रहे थे, जबकि अन्य बेफिक्र दिख रहे थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।