ब्लैक स्वैग में चिरंजीवी और सलमान खान-साथ

ब्लैक स्वैग में चिरंजीवी और सलमान खान-साथ
14-09-2022 - 09:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'गॉड फादर' काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के पहले गाने का प्रोमो सामने आ गया है।
फिल्म का टीजर है धांसू
तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'गॉड फादर' का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था। इस ट्रेलर में सलमान खान के नजर आने के बाद तो यह और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया था। अब इस फिल्म के गाने 'थार मार थक्कर मार' का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें पहली बार चिरंजीवी और सलमान खान साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का पूरा वीडियो 15 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है।
इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और इसे अनंत श्रीराम ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक थमन एस ने दिया है। गाने के टीजर में चिरंजीवी और सलमान खान ब्लैक ड्रेस में अपने ही स्वैग में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों ने ब्लैक शेड्स भी पहने हुए हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।