होली पर विशेष: शरीर पर लगे होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके

1. दही और ऐलोवेरा जेल मिक्स करें और इससे रंग लगी स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करें। अगर आपको किसी रंग से एलर्जी हो रही है, तो उस हिस्से को तुरंत पानी से धो लें और उस पर बर्फ लगाएं।
2. बेसन या मैदा में दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और स्किन पर हल्के हाथों से रगड़ें। रंग अच्छे से छुड़ाने के लिए मूली का रस भी इस पेस्ट में मिला सकते है। ये शरीर के रंग के साथ-साथ जमी हुई मैल भी निकाल देगा।
3. खीरे के जूस से भी रंग छूट सकता है। खीरे का रस लें, उसमें गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर इसे रंग लगी हुई जगह पर लगाकर मसाज करें और धो लें।
4. कच्चा पपीता, दूध और थोड़ी मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर भी चेहरे को साफ किया जा सकता है।
5. इसके अलावा, नींबू और बेसन का लेप भी लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या फिर कोई स्किन प्रॉब्लम है तो नींबू का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
ये भी ध्यान रखें कि पार्लर जाकर ब्लीच नहीं करानी है। होली खेलने के बाद तीन दिन तक पार्लर से दूर ही रहें।

होली पर विशेष: शरीर पर लगे होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।