साल 2024 में 400 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट ! भारत के अलावा इन देशों में होंगे चुनाव
<p>साल 2024 में दुनिया के 60 देशों में चुनाव होने वाले हैं जिसमें दुनिया की लगभग 60 प्रतिशत आबादी वोट डालने वाली है। इन चुनावों में राष्ट्रपति से लेकर विधायी और स्थानीय चुनावों तक के स्पेक्ट्रम शामिल होंगे। भारत में भी लोकसभा चुनाव का आयोजन होना है जिसकी शुरुआती 19 अप्रैल से सात चरणों में होने वाली है। इसमें लगभग 96.8 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।</p>
साल 2024 लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनने की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, इस साल दुनिया के 60 देशों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके एक नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। कहा जा सकता है कि दुनिया की आधी से अधिक आबादी इस बार मतदान करने वाली है।
संभावना जताई जा रही है कि 4 बिलियन यानी 400 करोड़ मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है। अलग-अलग देशों में राष्ट्रपति से लेकर विधायी और स्थानीय चुनाव शामिल होंगे। 2024 का चुनावी कैलेंडर कई मील के पत्थर प्रस्तुत करता है।
कहां-कब और कितने मतदाता डालेंगे वोट
यहां होंगे मतदान वोटर्स
भारत 96 करोड़ 9 लाख
अमेरिका 26 करोड़ 9 लाख
बांग्लादेश 12 करोड़ 13 लाख
पुर्तगाल 86 लाख
साउथ अफ्रीका 4 करोड़ 7 लाख
ब्रिटेन 5 करोड़ 39 लाख
बेल्जियम 94 लाख
वेनजुएला 2 करोड़ 1 लाख
घाना 2 करोड़
उज्बेकिस्तान 2 करोड़ 32 लाख
श्रीलंका 1 करोड़ 6 लाख
ट्यूनेशिया 9 लाख
मेक्सिका े 9 करोड़ 25 लाख
टोगो 5 लाख
ईरान 6 करोड़ 55 लाख
इंडोनेशिया 19 करोड़ 71 लाख
रोमानिया 1 करोड़ 59 लाख
रूस 11 करोड़ 4 लाख
साउथ कोरिया 4 करोड़ 47 लाख
ताइवान 20 करोड़ 4 लाख
चाड 87 लाख
अल्जीरिया 3 करोड़
सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में तैयारियां पूरी
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में किया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 जून को किया जाएगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है। बता दें कि 2019 में देश में मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख के करीब थी। कुल मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है, पुरुष मतदाताओं 49.7 करोड़ और लगभग 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है।
मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की तैयारी
मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। इस साल चुनाव के लिए 1.48 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रखी गई हैं। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के लिए 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही, इस साल पोस्टल बैलेट के जरिए 19.1 लाख सेवा कार्मिक और अन्य मतदाता वोट करेंगे, जो चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
घर जाकर लिए जाएंगे वोट
मालूम हो कि मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की है। पहली बार ऐसा होगा कि मतदाताओं का वोट लेने के लिए चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी घर भी जाएंगे। दरअसल, 85 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मी उनके घर जाकर वोट लेंगे।
सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम
चुनाव संबंधी कार्यों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित कुल 4.5 लाख कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें से 1.67 लाख से अधिक मतदान अधिकारी हैं। इसके अलावा, चुनाव के दौरान 1.2 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जायेंगे।
What's Your Reaction?