राधाष्टमी पर बरसाना में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल ,उमड़ी लाखों की भीड़

<p>शनिवार यानी 23 सितंबर को राधाष्टमी ​​​​का पर्व बरसाना में​ मनाया जा रहा है। मथुरा के बरासाना में राधा जन्मोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में दम घुटने से मौत हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने दोनों श्रद्धालुओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।</p>

राधाष्टमी पर बरसाना में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल ,उमड़ी लाखों की भीड़
23-09-2023 - 01:49 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मृतक महिला प्रयागराज की, बुजुर्ग श्रद्धालु की नही हो सकी पहचान
मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में प्रयागराज की रहने वाली श्रद्धालु राजमणि (60) शामिल थीं। वो राधा रानी के दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थी। वह दर्शन करने के लिए राधा रानी के मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ में उनका दम घुटने लगा और वह भीड़ से बाहर नहीं निकल पाई जिससे बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद उन्हे सीएचसी ले जाया गया जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। 

इसके अलावा सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भी दम घुटने से बेहोश हो गए। उन्हे भी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे भी मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक बुजर्ग की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया,"दोनों ही श्रद्धालुओं को यहां मृत लाया गया था। महिला श्रद्धालु की मेडिकल हिस्ट्री में मधुमेह से पीड़ित होना सामने आया है। जबकि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई है।"

श्रद्धालुओं की संख्या अंदाज़े से ज्यादा 
जानकारी के मुताबिक मथुरा के बरसाना में आज शनिवार (23 सितंबर) सुबह करीब चार बजे राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन पूजन चल रहा था। मौके पर अंदाज़े से ज्यादा लगभग दो लाख श्रद्दालुओं की भीड़ पहुंच गई। परिसर में भक्तों की भीड़ के बीच अचानक अफरा तफरी मच गई और लोग शोर मचाने लगे। इस दौरान कुछ लोगों के दम घुटने की बात सामने आई। एक महिला समेत दो श्रद्धालु बेहोश हो गए। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया है।

रात में ही आने लगे थे भक्त, इंतजाम हुए नाकाफी
राधा अष्टमी मनाने मथुरा-वृंदावन में देशभर से श्रद्धालु कल रात से ही पहुंचना शुरू हो गए। शनिवार सुबह करीब 4 बजे राधाजी जन्म के साथ उनका अभिषेक किया गया। इस दौरान यहां भीड़ का दबाव काफी ज्यादा हो गया। 
हालांकि, भीड़ के कारण मौत की बात को प्रशासन से खारिज किया है। 

एक बार फिर व्यवस्था में प्रशासन फेल?
राधाष्टमी पर 2 लोगों की मौत की बाद यहां आने वाले भक्त आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने रस्सी डालकर लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन उससे कुछ स्पॉट पर लोगों का दबाव ज्यादा हो गया। इसी वजह से परेशानी बढ़ गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।