खेतो में बैठकर देसी अंदाज़ से लोगो को हँसाने वाले संतोष की अचानक हुई मौत से फैंस को लगा झटका
<p>बहुत कम समय में टिक टॉक स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले बीड के संतोष मुंडे का आज निधन हो गया। संतोष की मौत की खबर सुनते ही हर तरफ हो-हल्ला मचा हुआ है। संतोष के साथ बाबूराव मुंडे का भी निधन हो चुका है। कल (13 दिसंबर, 2022) संतोष और बाबूराव दोनों डीपी का फ्यूज बदलने गए थे, तभी अचानक बिजली की आपूर्ति के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।</p>
हुआ क्या था
टिक टॉक स्टार संतोष मुंडे का मंगलवार की शाम करेंट लगने से निधन हो गया।संतोष के साथ उनके दोस्त भी थे उनकी भी इस हादसे में मृत्यु हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोगलवाड़ी (बीड) के संतोष मुंडे अपने दोस्त बाबूराव के साथ कालेवाड़ी में एक डीपी में फ्यूज बदलने गए थे लेकिन अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई और करंट लगने से उनकी मौत हो गई. ऐस में इस घटना से आम लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं लोग उनके निधन से काफी शॉक्ड और दुखी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोष की मौत की सूचना पर पुलिस भोगलवाड़ी पहुंची और उनके निधन की रिपोर्ट भी दर्ज की। पुसिल इस केस की जांच करने में जुट चुकी है। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए लोग हैरान है। संतोष की मौत से दुखी एनसीपी नेता धनंजय मुंडे संतोष मुंडे के परिवार के सदस्यों को तत्काल सहायता देने की मांग की है।
कौन हैं संतोष मुंडे
बीड के रहने वाले संतोष मुंडे एक प्रसिद्ध टिक टॉक स्टार थे और उनके निधन की खबर सामने आते ही कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है।क्योंकि बहुत ही कम समय में संतोष ने टिक टॉक के जरिए अपनी एक खास पहचान बनाई है। संतोष अपने ठाठ अंदाज के लिए जाने जाते थे। संतोष के एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह प्रामाणिक ग्रामीण शैली में मनोरंजन कर रहे थे।
अपने देसी अंदाज से बनाई थी पहचान
संतोष मुंडे ने बहुत ही कम समय में टिक टॉक स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। आए दिन वह अपने देसी मराठी फनी बातों से हर किसी का मनोरंजन करते रहते थे। संतोष अपने आक्रामक और यूनिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। संतोष यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स रखने की वहज से काफी फेमस हैं। उन्होंने हमेशा अपने वास्तविक ग्रामीण शैली से लोगों का मनोरंजन किया। वह हमेशा मैदान में बैठकर टिकटॉक पर वीडियो बनाया करते थे।
What's Your Reaction?