बिहार में बिना सुन्न किए कर डालीं नसबंदी...दर्द से कराहती रहीं महिलाएं
<p><em><strong>15 नवंबर को हुए इस ऑपरेशन के दौरान कई महिलाएं दर्द से चिल्लाती रहीं</strong></em></p>
बिहार के खगड़िया जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में 28 महिलाओं का बिना सुन्न किए नसबंदी का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को हुए इस ऑपरेशन के दौरान कई महिलाएं दर्द से चिल्लाती रहीं.
जिले के डीएम आलोक रंजन घोष के मुताबिक सभी महिलाओं को लोकल एनएसथीसिया दिया गया था। यह स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है। लोकल एनएसथीसिया देकर भी यह ऑपरेशन किया जाता है। लेकिन, लगता है उनमें से कुछ महिलाओं के लिए यह पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया गया था यानी उनके शरीर को और ज्यादा लोकल एनएसथीसिया चाहिए था इसलिए उनको परेशानी हुई। जिन 28 महिलाओं के ऑपरेशन किए गए उनमें से आधे को कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं हुआ है. मामले में सिविल सर्जन को मामले की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
दूसरी ओर खगड़िया के सिविल सर्जन अमरनाथ झा का कहना है कि उनके पास एक्सपर्ट डॉक्टरों की भारी कमी है, जो किसी तरह का ऑपरेशन कर सकें। यह बात कई बार उठाई भी है। सिविल सर्जन का काम है, मामले की जांच कराना और अगर कोई दोषी है तो उसे दंडित करना।
What's Your Reaction?