तूफान बनकर लौट रहा विक्षोभ, 16 से 19 फरवरी तक बारिश का अनुमान
<p><em>जयपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है। न ज्यादा सर्दी रही और न तेज धूप। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा है। इससे सर्दी की चुभन नहीं रही। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व हवा अब थम जाएगी।</em></p>
राजस्थान में 15 फरवरी से उत्तर से हवा चलेगी, जिसकी वजह अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे गुलाबी सर्दी का अहसास रहेगा। आसमान भी साफ रहेगा। 17 फरवरी को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से फिर से बादल छाने की संभावना रहेगी। बुधवार को सुबह बादल छाए हुए थे और मध्य कोहरा छाने से दृश्यता 1800 मीटर रह गई, लेकिन बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री उछलकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात में सर्दी घट गई। दिन में बादल छाने से तेज धूप नहीं निकल सकी। देर शाम आसमान साफ हो गया, क्योंकि हवा में नमी घट गई। वहीं दूसरी ओर पेड़ों में पतझड़ भी आ गया है।
ये सिस्टम सक्रिय
- उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। दूसरा चक्रवातीय घेरा महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में है, लेकिन ये चक्रवातीय घेरे मौसम को प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।
- 17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर उत्तर भारत के ऊपर रहेगा। राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन ग्वालियर में बादल छाएंगे। आने वाले चार दिनों में झमाझम बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?