एक्टिव होने वाला है तूफानी पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन तेज बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

<p><em>जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस कारण रात में ठंड बढ़ गई। यह सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। हल्का कोहरा भी छाया, लेकिन दिन में ठंड से राहत रही।</em></p>

एक्टिव होने वाला है तूफानी पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन तेज बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले
27-11-2023 - 11:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मध्य प्रदेश के ऊपर पश्चिमी व पूर्वी हवा आपस में टकराएंगी। इससे ग्वालियर-चंबल संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भिंड छोड़कर अंचल के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। इस बारिश से दिन में ठिठुरन बढ़ेगी। दिन का तापमान सामान्य से नीचे आएगा।
शुक्रवार शाम को शहर में हल्का कोहरा छा गया था, लेकिन रात में उत्तरी हवा के चलने से आसमान साफ हो गया लेकिन न्यूनतम तापमान नीचे आ गया, इससे रात में ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे सुबह के समय ठंड अधिक रही। दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। इस कारण दोपहर में ठंड से राहत रही।
इस कारण बदल रहा मौसम
● जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बन गया है। यह घेरा ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है। अरब सागर से भी पर्याप्त नमी आ रही है।
● बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो दक्षिण भारत की ओर जा रहा है। इस कारण पूर्व हवा भी चल रही है। पश्चिम व पूर्वी हवा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्सों में आपस में टकराएंगी। इससे प्रदेश का मौसम बिगड़ेगा। ग्वालियर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर में हल्की बारिश की संभावना है।
● 30 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो दिसंबर के मौसम को प्रभावित करेगा। 28 नवंबर से 1 एक दिसंबर के बीच शहर में कड़ाके की ठंड हो सकती है। कोहरा छाने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ऊपर पश्चिमी व पूर्वी हवा आपस में टकराएंगी। इससे ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश की संभावना है।
चंबल संभाग में ऐसी रही पारे की चाल
समय -            तापमान
सुबह 05ः30-   11.0
सुबह 08ः30 -  12.6
सुबह 11ः30 -   24.4
दोपहर 02ः30- 27.4
शाम 05ः30-    22.2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।