सीबीआई की जबर्दस्त कार्रवाई,,दिल्ली में बच्चा चोरी गैंग पर छापेमारी कर छुड़ाए कई बच्चे

<p><em>बच्चों के चोरी हो जाने की घटनाएं देश के विभिन्न इलाकों से जब-तब सुनने को मिलती रही हैं। लेकिन, इन दिनों&nbsp;दिल्ली में बच्चा चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं। इन्हीं स्थितियों के मद्देनजर देश&nbsp;की केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई ने आज फिर एक बार ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस छापेमारी में सीबीआई की टीम को मौके से अब तक कुल 8 नवजात बच्चे मिले हैं जिन्हें चोरों की गिरफ्त से छुड़ा लिया गया है। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने&nbsp;मौके&nbsp;कुछ आरोपियों को भी पकड़ा है। बता दें कि सीबीआई दिल्ली में बच्चा चोरी करने वाले गैंग को पकड़ने के लिए बीते शुक्रवार से ही सक्रिय है। सीबीई को छापेमारी के दौरान इस बात की भी जानकारी मिली कि यह गैंग अस्पताल से ही नवजात बच्चों को चुराकर फरार हो जाता था।</em></p>

सीबीआई की जबर्दस्त कार्रवाई,,दिल्ली में बच्चा चोरी गैंग पर छापेमारी कर छुड़ाए कई बच्चे
06-04-2024 - 03:11 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सीबीआई की ओर से छापेमारी की शुरुआत शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से केशवपुरम इलाके से की गई। जो शनिवार को भी जारी रही। इस बीच सूत्रों का कहना है कि सात-आठ बच्चों को बरामद भी किया गया है। इनमें दो-तीन बच्चे कुछ ही दिन पहले जन्मे हैं। इस मामले में सीबीआई ने 10 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सीबीआई को पुख्ता इनपुट मिला था। जिसके आधार पर सीबीआई ने नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम थाना इलाके में छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान यहां एक घर से सीबीआई को दो नवजात शिशु मिले हैं। इस घर के अलावा भी अन्य जगहों से बच्चे बरामद किए गए हैं। बच्चों की खरीद-फरोख्त और तस्करी का यह मामला केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर और इससे भी बाहर से जुड़ा बताया जा रहा है।
मामले में सूत्रों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आखिर बच्चों की तस्करी के यह तार केवल भारत में ही या फिर विदेशों से भी जुड़े हुए हैं। शक यह भी है कि तस्करी के इस मामले को बाकायदा कोई रैकेट चला रहा था। जिसमें कुछ हॉस्पिटल और उनके कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। जहां पैदा हुए बच्चों की अदला-बदली भी की जाती हो। मामले में अभी सीबीआई द्वारा पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिनके आधार पर सीबीआई आगे छापेमारी कर रही है। मुमकिन है कि बच्चा चोरी, बच्चों की अदला-बदली और बच्चों को बेचने का कोई बड़ा गैंग ना निकल जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।