सुबह एसिड अटैक, शाम को गिरफ्तारी... दिल्ली में पकड़े 3 आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

<p><em><strong>लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसका चेहरा झुलस गया है। पूछताछ में उसने पहचान के 2 लोगों पर शक जाहिर किया था।</strong></em></p>

सुबह एसिड अटैक, शाम को गिरफ्तारी... दिल्ली में पकड़े 3 आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
14-12-2022 - 10:34 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली में द्वारका इलाके में बुधवार सुबह 7ः30 बजे 17 साल की लड़की पर तेजाब फेंका गया। लड़की छोटी बहन के साथ जा रही थी, तभी बाइक पर सवार 2 लोग आए। पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस को 9 बजे सूचना मिली थी। घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसका चेहरा झुलस गया है। पूछताछ में उसने पहचान के 2 लोगों पर शक जाहिर किया था।
लड़की की आंखों में एसिड गया
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटियां आज सुबह एक साथ बाहर निकली थीं। छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढंके हुए हैं। इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है।’
8 फीसदी जल गया चेहरा
पीड़ित लड़की 8 फीसदी जली हुई है। एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान एक और लड़का मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है और एक अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।