राहुल की सांसदी जाने पर बढ़ा संग्राम..संसद में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का प्रदर्शन, पीएम की भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक 

<p><em>कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस का सियासी संग्राम जारी है। कांग्रेस नेता देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं। पार्टी हर मोर्चे पर भारी नाराजगी प्रकट कर रही है। कांग्रेस ने रविवार को जहां सत्याग्रह की बात की तो वहीं सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम विपक्ष के सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इनका सोनिया गांधी ने भी साथ दिया। सोनिया गांधी भी काले बॉर्डर की साड़ी पहनकर सदन पहुंचीं।</em></p>

राहुल की सांसदी जाने पर बढ़ा संग्राम..संसद में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का प्रदर्शन, पीएम की भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक 
27-03-2023 - 05:39 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोमवार को सदन शुरू होते ही अडानी और राहुल के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा में दिया स्थगन नोटिस 
कांग्रेस सांसदों कि तरफ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया है और राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने हिंडनबर्ग मामले में निलंबन नोटिस और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का प्रस्ताव दिया है। इस में कहा गया यह सदन राहुल गांधी की अयोग्यता पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल और दिन के अन्य कार्यों को स्थगित करता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे बुलाई विपक्ष की बैठक
इस बीच विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने कक्ष में बैठक बुलाई जिसमें विपक्षी सदस्यों ने भाग लिया और संयुक्त रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में कांग्रेस, सपा, जदयू,टीएमसी,आप, आरजेडी, एनसीपी, डीएमके,सीपीआई, एमडीएमके, केसी, बीआरएस, सीपीएम, आरएसपी, जम्मू कश्मीर एनसी, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद शामिल हुए। 

संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से सच्चाई आएगी सामने 
इसके अलावा अडानी मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत करीब 17 विपक्षी दलों के सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद में गांधी प्रतिमा के पास से विजय चौक तक मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम 18 राजनीतिक पार्टी मिलकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग कर रहे हैं। इससे सच्चाई सामने आएगी और लोगों को पता चलेगा कि हम यह मांग क्यों कर रहे हैं।कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी पर आरोप लगाए गए, लेकिन उन्हें एक बार भी सदन में बोलने नहीं दिया गया।यह बात आज हर जगह पहुंच गई है कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी की सदस्यता इसलिए खत्म की है जिससे वह अपने दोस्त अडानी को बचा सकें। लेकिन हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं। 

वहीं संसद की रणनीति को लेकर खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण,अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद जोशी समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।