'भारत में लोकतंत्र पर हमला': कोलंबिया में राहुल गांधी का बयान, BJP ने Lop को कहा , ''leader of propaganda''

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार पर भारत में लोकतंत्र पर “व्यापक हमला” करने का आरोप लगाया। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें “लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा” बताया और विदेश में बार-बार भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने का आरोप..

'भारत में लोकतंत्र पर हमला': कोलंबिया में राहुल गांधी का बयान, BJP ने Lop को कहा , ''leader of propaganda''
03-10-2025 - 08:54 AM

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार पर भारत में लोकतंत्र पर “व्यापक हमला” करने का आरोप लगाया। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा” बताया और विदेश में बार-बार भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी के आरोप

  • भारत बहु-धार्मिक, बहु-भाषायी और विविध परंपराओं वाला देश है। भारत असल में अपने लोगों के बीच संवाद है। इन परंपराओं और विचारों को जगह देने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है। और इस समय भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली पर व्यापक हमला हो रहा है।”
  • चीन की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत चीन जैसा दमनकारी तंत्र नहीं चला सकता।”
  • अमेरिका का उदाहरण देते हुए बोले कि ट्रंप के साथ ध्रुवीकरण करने वाले ज़्यादातर लोग वे हैं जिनकी नौकरियां निर्माण क्षेत्र में गईं। चीन ने बिना लोकतंत्र के उत्पादन क्षमता दिखाई, लेकिन भारत को लोकतंत्र के भीतर रहते हुए निर्माण विकसित करना होगा।”

नोटबंदी-जीएसटी पर निशाना

  • राहुल ने कहा कि केंद्र की नोटबंदी और GST नीतियों ने छोटे-मंझोले कारोबार तबाह कर दिए और बड़े कारपोरेट घरानों को पूरे अर्थतंत्र पर हावी कर दिया।”
  • उन्होंने कहा, तीन-चार बड़े उद्योगपति, प्रधानमंत्री के सीधे रिश्ते में हैं और पूरी अर्थव्यवस्था अपने कब्जे में ले रहे हैं। यह केंद्रित स्तर पर बड़ा भ्रष्टाचार है।”

RSS-BJP पर 'कायरता' का आरोप

  • राहुल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर के हवाले से कहा कि RSS-BJP की विचारधारा के मूल में कायरता (Cowardice) है।
  • विदेश मंत्री ने कहा कि चीन हमसे ज्यादा ताकतवर है, इसलिए हम उनसे नहीं भिड़ सकते। यह कायरता है। सावरकर ने लिखा कि उन्होंने कुछ साथियों के साथ एक मुस्लिम को पीटा और इससे उन्हें खुशी मिली। पांच लोग मिलकर एक को पीटते हैं और खुश होते हैं, यही RSS की विचारधारा है।”

BJP का पलटवार

  • शहजाद पूनावाला
    राहुल गांधी एक बार फिर ‘लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा’ साबित हुए। वे भारत विरोधी बातें करने विदेश जाते हैं। कभी अमेरिका-यूके से दखल की मांग करते हैं, तो अब लोकतंत्र पर हमला बताकर भारत को बदनाम कर रहे हैं।”
  • प्रदीप भंडारी
    राहुल गांधी भारत विरोधी हैं। गांधी-वाद्रा परिवार ने हमेशा भारत को गरीब रखा। आज जब भारत वैश्विक नेता और 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना है, तो राहुल गांधी ईर्ष्या और द्वेष से इसे बदनाम कर रहे हैं। उनका रिमोट कंट्रोल विदेशियों के हाथ में है।”
  • रविशंकर प्रसाद
    विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामना देने के बजाय राहुल गांधी ने विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ बोला। वे बार-बार मोदीजी पर झूठे आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है। यह देश का अपमान है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।