जयपुर कलेक्ट्रेट में भी डाउनलोड होगा सुजस एप... स्वागत कक्ष में लगाई स्कैनर कोड स्टैंडी

<p><em><strong>राजस्थान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सुजस एप को आमजन तक पहुंचाने के लिए जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में स्कैनर कोड लगाया गया है। जयपुर जिला कलेक्टर ने आमजन से सुजस एप डाउनलोड करने की अपील की है।&nbsp;</strong></em></p>

जयपुर कलेक्ट्रेट में भी डाउनलोड होगा सुजस एप... स्वागत कक्ष में लगाई स्कैनर कोड स्टैंडी
15-01-2023 - 11:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी और लोक कल्याणकारी फैसलों की एकीकृत जानकारी के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया सुजस एप कारगर और बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। जिला कलेक्टर राजपुरोहित ने शुक्रवार को जयपुर कलक्ट्रेट के स्वागत कक्ष में लगी सुजस स्टैंडी से क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल में सुजस एप डाउनलोड किया। साथ ही आमजन से इस एप को प्लेस्टोर के माध्यम से अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की। 
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी किये जाने वाले ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन, सुजस आवाज (न्यूज पॉडकास्ट) के साथ-साथ विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाले विज्ञापन, पोस्टर, सुजस मासिक पत्रिका, जिला दर्शन एवं अन्य संदर्भ सामग्री भी इस एप पर उपलब्ध है। सुजस एप में सोशल मीडिया के सभी लिंक जैसे डीआईपीआर, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार को भी इस एप पर देखा जा सकता है। विभाग द्वारा जारी सजावटी व सभी विज्ञापन, सभी प्रकाशन, जिला दर्शन पुस्तिका, मासिक सुजस मैग्जीन भी इस एप पर उपलब्ध हैं। 
सूजस एप का आमजन में क्रेज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सुजस मोबाइल एप के प्रति लोगों में जबरदस्त रुझान दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब तक इस एप को लाखों लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जयपुर कलक्ट्रेट परिसर के स्वागत कक्ष में सुजस एप की दो स्टैंडी लगाई गई है। इस पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर रोजाना हजारों आगंतुक सुजस एप मोबाइल में डाउनलोड कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।