सुनील चतुर्वेदी श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा जयपुर के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित

<p><em>श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा जयपुर के तत्वावधान में जयपुर के चतुर्वेदी समाज का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान आडिटोरियम में संपन्न हुआ। सभाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी व मंत्री दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर आराध्य देव&nbsp;श्री खोले के हनुमान जी एवं युवा सभा के संस्थापक अनंत श्री विभूषित श्रद्धेय गुरुदेव पं.राधेलाल जी चौबे जी की प्रेरणानुसार नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए साधारण सभा द्वारा सुनील चतुर्वेदी को श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा जयपुर का&zwnj; निर्विरोध अध्यक्ष घोषित&nbsp;किया&nbsp;गया। सुनील चतुर्वेदी जल्दी ही औपचारिक तौर पर अपना पद भार ग्रहण करेंगे।</em></p>

सुनील चतुर्वेदी श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा जयपुर के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित
16-04-2023 - 03:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

होली स्नेह मिलन और सम्मान समारोह कार्यक्रम में  पारम्परिक होली गायन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कोरोना वारियर्स सम्मान, मैजिक शो, विशिष्ट शतायु सम्मान आदि महत्वपूर्ण समाजोपयोगी आयोजन संपन्न किए गए।
कार्यक्रम संयोजक अंशुमान चतुर्वेदी व गोविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय चतुर्वेदी महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी महामंत्री श्री मुनीन्द्र नाथ चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष श्री महेश चन्द्र चतुर्वेदी एवं समाज की पत्रिका के संपादक शशांक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। इनका विशेष सम्मान किया गया।

नवमनोनीत अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी

श्री माथुर चतुर्वेदी महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया

कोरोना काल में चतुर्वेदी बंधुओं ने भी वृहद समाज की अतुलनीय सेवा की तो चतुर्वेदी समाज ने उन्हें कोरोना वारियर्स के तौर पर सम्मानित किया 

इस अवसर पर युवा जयपुर के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी चतुर्वेदी व अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि समाज के ख्यातनाम कवि वरुण चतुर्वेदी एवं निरुपमा चतुर्वेदी ने कविता पाठ कर सबका मन मोह लिया। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।