केजरीवाल के आगे सरेंडर की मुद्रा में कांग्रेस..! सीबीआई के नोटिस के बहाने खरगे ने घुमाया फोन
<p><em><strong>दिल्ली की आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था। इसके तहत रविवार (16 अप्रैल) को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं, सीबीआई के समन पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि हम इससे डरने वाले नहीं है।</strong></em></p>
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात की है। जानकारी के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार की रात केजरीवाल को फोन किया था। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन आया था। इसके बाद खरगे ने केजरीवाल से फोन पर बात की है।
हालांकि, खरगे की सीएम केजरीवाल से क्या बात हुई, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि खरगे का केजरीवाल को फोन करना विपक्षी एकजुटता की तरफ इशारा है। साथ ही, सीएम केजरीवाल से पूछताछ के मुद्दे पर कांग्रेस नरम रुख अपना सकती है।
एक काॅल के सौ सियासी मायने
दरअसल एक तरफ जहां खरगे ने केजरीवाल को फोन किया, वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से सीएम केजरीवाल का इस्तीफा भी मांगा। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कांग्रेस शुरू से शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरती रही है। अब ऐसे में सवाल यह है कि खरगे ने किस सिलसिले में सीएम केजरीवाल को फोन किया और इसके क्या सियासी मायने है?
What's Your Reaction?