सनी की सुनामी: 15 अगस्त पर ‘गदर 2’ ने तोड़े कमाई के सारे रिकाॅर्ड

<p><em><strong>सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिकाओं वाली &lsquo;गदर 2&rsquo; ने पांचवें दिन यानी 15 अगस्त को कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 225 करोड़ के पार पहुंच गई है।</strong></em></p>

सनी की सुनामी: 15 अगस्त पर ‘गदर 2’ ने तोड़े कमाई के सारे रिकाॅर्ड
16-08-2023 - 08:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘गदर 2’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग और ट्रेंड के आधार पर वेबसाइट ने ये रिपोर्ट दी है। 15 अगस्त के दिन पहली बार किसी फिल्म ने इतना बड़ा कलेक्शन किया है। पांचवंे दिन के शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 228 करोड़ हो गई है।
इस शुक्रवार रिलीज हुई ‘गदर 2’ ने पहले दिन यानी 11 अगस्त को 40 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘गदर 2’ ने तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में 51 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 38 करोड़ की कमाई की। बता दें कि ‘गदर 2’ सनी देओल की 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ का दूसरा पार्ट है। दोनों पार्ट का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।