शूटिंग करते घायल हुए संजय दत्त: सिर पर कई टांके लगाए गए, तलवारबाजी का सीक्वेंस

<p><em><strong>चोट इतनी गहरी नहीं थी, फिर भी उन्हें टांके लगाने पड़े। हालांकि प्रोफेशनल कमिटमेंट के नाते संजय ने हॉस्पिटल से लौटने के बाद शूट जारी रखा।</strong></em></p>

शूटिंग करते घायल हुए संजय दत्त: सिर पर कई टांके लगाए गए, तलवारबाजी का सीक्वेंस
16-08-2023 - 08:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

संजय दत्त फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्हें सिर में कुछ टांके भी लगे हैं। संजय दत्त बैंकॉक में फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ की शूटिंग कर रहे थे। एक सीन के दौरान उन्हें चोट आ गई। वहां से उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। चोट इतनी गहरी नहीं थी, फिर भी उन्हें टांके लगाने पड़े। हालांकि प्रोफेशनल कमिटमेंट के नाते संजय ने हॉस्पिटल से लौटने के बाद शूट जारी रखा।
चोट के बाद शूटिंग पर वापस लौटे
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते संजय अपनी फिल्म डबल आईस्मार्ट की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीक्वेंस में उन्हें तलवार बाजी करते वक्त सिर पर चोट लग गई। चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल वहां से हॉस्पिटल ले जाया गया। संजय को अप्रैल में भी कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। इलाज के बाद उन्होंने वहां भी शूट जारी रखा।
चार महीने के अंदर दो बार हुए घायल
संजय दत्त पिछले कुछ सालों से एक न एक नई मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। चार महीने के अंदर उनकी दो इंजरी हो गई। 3 साल पहले उन्हें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो गई थी। हालांकि उन्होंने मौत से इस जंग को जीत लिया था।
कैंसर को हराकर लौटे संजू
अगस्त 2020 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला। 8 अगस्त 2020 को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे। इसके 3 दिन बाद 11 अगस्त को यह बात सामने आई थी कि वे फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों के इलाज के बाद उन्होंने इस गंभीर बीमारी को हरा दिया।
माइलस्टोन ‘खलनायक’ ने पूरे किए 30 साल 
2023 का साल संजय दत्त के लिए स्पेशल भी रहा। 2023 में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ को 30 साल पूरे हुए। फिल्म 15 जून, 1993 को रिलीज हुई थी। ये वो समय था कि जब मुंबई में सीरियल बम धमाके हुए थे। संजय दत्त का भी इन धमाकों में नाम आया था। जैसा फिल्म का टाइटल था, रियल लाइफ में भी उन्हें वैसे ही देखा जा रहा था। 
आर्म्स एक्ट में काटी पांच साल जेल
खतरनाक हथियार रखने के जुर्म में संजय के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। उन्हें पहले 6 साल की सजा हुई, जिसे बाद में घटाकर 5 साल कर दिया गया। 19 अप्रैल, 1993 को संजय पहली बार जेल गए। इसके बाद 1993 से लेकर 2016 तक वे कई बार जेल गए। हालांकि 2016 में उन्होंने अपने 5 साल की कारावास पूरी कर ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।