नई नवेली हसीना संग सीक्रेट लव अफेयर में था सुपरस्टार! टूटते-टूटते बचा घर-संसार
<p>जिस सुपरस्टार के सीक्रेट लव अफेयर की बात कर रहे हैं। वह बॉक्स ऑफिस पर 90 के दशक में छाए हुए थे। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाला ये सितारा, डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गया था। लेकिन, शादीशुदा होने के बाद भी दिल हार बैठा। पति के इस सीक्रेट लव अफेयर के बारे में पत्नी को भनक लग गई, बस फिर घर-संसार उजड़ने की स्थिति में आ गया था। क्या है ये किस्सा, चलिए आपको बताते हैं।</p>
बॉलीवुड में फिल्मों की कहानी और बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के साथ अक्सर स्टार्स के लव अफेयर्स भी सुर्खियों में रहते हैं। कहते हैं सिनेमा इंडस्ट्री एक काली स्याही की तरह है, यहां पर अफवाह अगर उड़ गई तो दाग लगना तय है। 90 के दशक में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ लव अफेयर्स के किस्सों ने सुर्खियां बटौरी। इस लिस्ट में एक सुपरस्टार का नाम भी शामिल हुआ, जो पहले ही शादीशुदा था और दो बच्चों का बाप भी। नई नवेली हसीना के साथ बंद कमरे में पकड़े जाने की सुर्खियां बटौरी, जिसकी बीवी को भनक लगी और फिर घर-संसार के उजड़ने की नौबत आ गई।
जिस सुपरस्टार के सीक्रेट लव अफेयर की बात कर रहे हैं। वह बॉक्स ऑफिस पर 90 के दशक में छाए हुए थे। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाला ये सितारा, डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गया था। लेकिन, शादीशुदा होने के बाद भी दिल हार बैठा। पति के इस सीक्रेट लव अफेयर के बारे में पत्नी को भनक लग गई, बस फिर घर-संसार उजड़ने की स्थिति में आ गया था। क्या है ये किस्सा, चलिए आपको बताते हैं।
सीक्रेट लव स्टोरी की ये कहानी है गोविंदा की। एक्ट्रेस नीलम के साथ के अफेयर के किस्सों को तो सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं। एक दौर में वो अपनी ही को-एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे। ये को एक्ट्रेस थीं रानी मुखर्जी। रानी के साथ गोविंदा ने कई फिल्मों में काम किया। फिल्म में काम करने तक तो ठीक था, लेकिन जब खबरें दोनों के इश्क की आने लगी, तो पत्नी सुनीता आगबूबला हो गईं।
दरअसल, गोविंदा और रानी की पहली मुलाकात फिल्म ‘हद कर दी आपने’ के सेट पर हुई। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म थी। गोविंदा के स्टाइल और व्यवहार से रानी काफी इंप्रेस हुई। पर्दे पर दोनों लव स्टोरी करते करते सीक्रेट लव अफेयर में पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के बाद गोविंदा ने कई मेकर्स को रानी मुखर्जी को फिल्में देने की सिफारिश भी की थी।
‘हद कर दी आपने’ हिट हुई और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ काम करते नजर आए। लेकिन गोविंदा और रानी का ये सीक्रेट लव अफेयर बहुत दिनों तक सीक्रेट नहीं रहा। दोनों रंगे हाथ पकड़े गए।
दरअसल, एक बार एक पत्रकार रानी से मिलने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गोविंदा रात के कपड़ों में बाहर निकल रहे हैं। बस यहीं से ये खबर मीडिया के गलियारों में लीक हुई और भनक बीवी तक पहुंच गई। मिर्च-मसालों के साथ दोनों की अफवाहों को देख गोविंदा की पत्नी सुनीता बिखर गई थीं।
इन खबरों ने सुनीता को बुरी तरह से तोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने तय किया कि वह गोविंदा का घर छोड़ चली जाएंगी। वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गईं। गोविंदा अपने घर संसार को बिखरने देना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने पत्नी से माफी मांगी और रानी मुखर्जी से अलग हो गए। हालांकि, रानी और गोविंदा ने कभी अपने इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
हालांकि, रानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मीडिया अपने से ही बात मान लेती है। गोविंदा के साथ उन्होंने कुछ फिल्में की तो लोगों ने उनसे रिश्ता जोड़ दिया। गोविंदा और रानी अब दोनों अपने-अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
What's Your Reaction?