सुप्रीम कोर्ट से झटका: आम आदमी पार्टी को 15 जून तक खाली करना होगा पार्टी कार्यालय

<p>सुप्रीम कोर्ट ने आम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका दिया है। कोर्ट ने राऊज एवेन्यू में दिल्ली हाईकोर्ट की जमीन पर बनाए गए पार्टी कार्यालय को 15 जून तक खाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जिस जमीन पर आप ने अपना दफ्तर खोला है वह दिल्ली हाईकोर्ट को आवंटित किया गया था। इस पर पार्टी ने भी अपना पक्ष रखा था।</p>

सुप्रीम कोर्ट से झटका: आम आदमी पार्टी को 15 जून तक खाली करना होगा पार्टी कार्यालय
05-03-2024 - 09:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सुप्रीम कोर्ट ने राऊज एवेन्यू में दिल्ली हाईकोर्ट की जमीन पर बनाए गए ।।च् कार्यालय को खाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जिस जमीन पर आप ने अपना दफ्तर खोला है, वह दिल्ली हाईकोर्ट को आवंटित किया गया था। आप को 15 जून तक दफ्तर खाली करने को कहा गया है।
इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने कार्यालय की जमीन से जुड़े विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। सर्वोच्च न्यायालय को पार्टी ने बताया कि उसने राउज एवेन्यू में दिल्ली हाई कोर्ट की जमीन पर कब्जा नहीं किया है। यह जमीन 2015 में उसे आवंटित की गई थी।
पार्टी को वैकल्पिक जमीन दी जाए: आप
पार्टी ने कहा कि वह परिसर खाली करने के लिए तैयार है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट यह सुनिश्चित करे कि उसे राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे के अनुसार, एक वैकल्पिक जमीन आवंटित की जाए, जबकि केंद्र सरकार के भूमि एवं विकास कार्यालय ने बताया कि यह जमीन दिल्ली हाईकोर्ट के विस्तार के लिए आवंटित की गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।