विश्व में सर्वश्रेष्ठ 35वीं रैंकिंग पर पहुंची टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा

<p>भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 35वीं रैंकिंग पर पहुंच गईं।&nbsp;</p>

विश्व में सर्वश्रेष्ठ 35वीं रैंकिंग पर पहुंची टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा
05-01-2023 - 11:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 मनिका को इस प्रदर्शन से 175 रैंकिंग अंक मिले जिससे वह रैंकिंग में आगे बढ़ने में सफल रहीं। मनिका ने हंगरी और स्लोवेनिया में दो डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई। 

22 साल बाद  दिलाया था पदक    

इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने नवंबर में एशियाई कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 22 साल बाद पदक दिलाया था। बैंकॉक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के दौरान मनिका ने जापान की दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हिना हयाता और चीन की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी चेन शिंगटोंग को हराया। 

एशियाई कप में खेल के प्रति थीं आश्वस्त

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका ने कहा " एशियाई कप में मेरा प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेल 2018 के साथ मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में शामिल है। मैंने अपने खेल का लुत्फ उठाया और बेहद आश्वस्त थी।"  बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से खाली हाथ लौटने के बाद मनिका ने एशियाई कप में पदक जीता।

पुरुष विश्व रैंकिंग में जी साथियान 39वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि अनुभवी शरत कमल तीन स्थान के नुकसान से 47वें स्थान पर खिसक गए।
गौरतलब है कि मनिका ने इससे चार साल पहले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक सहित चार पदक जीते थे। मनिका अब दोहा में विश्व चैंपियनशिप के एशियाई क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। वह इसी महीने दोहा में डब्यूटीटी कंटेंडर और फिर अगले महीने गोवा में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर में हिस्सा लेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।