एक दिन तो छुट्टी ले लो मोदी जी..!

एक दिन तो छुट्टी ले लो मोदी जी..!
18-09-2022 - 09:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर पूरे देश ने उनको शुभकामनाओं का तांता लगा दिया। देश से ही नहीं विदेश से भी उन्हें शुभकामना संदेश मिले। इस खास मौके पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी पीएम मोदी को विश किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर खास पोस्ट लिखा। इस पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान से लेकर पूरे बॉलीवुड ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।
सलमान खान ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर पोस्ट करते हुए लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस पोस्ट के बाद सलमान खान के प्रशंसकों ने सलमान खान और नरेंद्र मोदी की साथ वाली तस्वीरें शेयर करने लगे।
शाहरुख खान का मजेदार पोस्ट
वहीं शाहरुख खान ने भी रोचक अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी को विश किया। उन्होंने लिखा, 'देश की भलाई के लिए आपका समर्पण बेहद सराहनीय है। आप ऐसे ही काम करते रहें। सर, आप एक दिन की छुट्टी लें और अपने जन्मदिन को इंजॉय करें। जन्मदिन की बधाई।'
इन सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
कंगना रनौत, आर माधवन, महेश बाबू, चिरंजीवी, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों से लेकर साउथ स्टार्स ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को विश किया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।