राजस्थान कांग्रेस ने हर फैसला छोड़ा सोनिया गांधी पर, राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित तमाम प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। पीसीसी प्रतिनिधियों के सभी सदस्यों ने हाथ खड़े करके इस प्रस्ताव को पास किया। इस प्रस्ताव के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्ति का फैसला हाईकमान पर छोड़ा गया है। हाईकमान जो निर्णय करेगा, वह सभी सदस्यों को स्वीकार होगा।
नये सदस्यों के साथ पहली बार हुई बैठक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी में कई नये सदस्य बनाए गए हैं। इन सदस्यों के साथ पहली बार पीसीसी में मीटिंग हुई। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर राजेन्द्र कुंपावत भी मौजूद रहे। रिटर्निंग ऑफिसर के जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने हाथ खड़े कर के पारित किया। प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि हम सभी की भावना है कि राहुल गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करें।
What's Your Reaction?