तारक मेहता का उल्टा चश्मा के  मेकर्स को बड़ा झटका,नंबर 1 से सीधे  टॉप 10 से बाहर ,अनुपमा नंबर 1

<p><em>पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी समय से चर्चा में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और मोनिका भदौरिया ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि असित सेट पर उनसे अच्छे से बर्ताव नहीं करते है। अब कॉन्ट्रोवर्सी के बीच मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। शो की टीआरपी गिर गई है। शो टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो चुका है। ये शो अभी तक 10 लिस्ट में शामिल था। ऐसे में शो के इस लिस्ट से बाहर होने से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।</em></p>

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के  मेकर्स को बड़ा झटका,नंबर 1 से सीधे  टॉप 10 से बाहर ,अनुपमा नंबर 1
28-05-2023 - 04:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कॉन्ट्रोवर्सी के बीच गिरी तारक मेहता की TRP
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 10 में नहीं है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स के लिए इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तारक मेहता में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी समय से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। यहां तक की शो टॉप 10 की लिस्ट में भी नहीं है। शो अनुपमा नंबर वन बना हुआ है। 

लम्बे समय से निर्माता आरोपों में 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी समय से बदनामी झेलने को मजबूर है। कारण है इस धारावाहिक के निर्माता असित मोदी पर एक के बाद एक आरोपों का लगना। पहले मिसेज तारक मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा सेहत एक अन्य एक्ट्रेस ने मेहता ने शो को दुर्व्यवहार के कारण छोड़ा। उसके पहले तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शो से नाता तोड़ लिया था।

टॉप की लिस्ट में ये शोज शामिल 
अनुपमा
ये रिश्ता क्या कहलाता है
गुम हैं किसी के प्यार में
फालतू
इमली
ये हैं चाहतें
भाग्यलक्ष्मी
पांड्या स्टोर
प्यार का नाम राधा-मोहन
तेरी मेरी डोरिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।