प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान' के हकदार बने इस बार "द कश्मीर फाइल्स" के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री

प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान' के हकदार बने इस बार "द कश्मीर फाइल्स" के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री
13-10-2022 - 06:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हरफनमौला गायक किशोर कुमार 'खंडवा वाले' की स्मृति में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 को सिनेमा जगत की तीन हस्तियों को दिया जा रहा है। प्रति वर्ष 13 अक्टूबर को किशोर दा की पुण्यतिथि पर यह अलंकरण समारोह खंडवा में होता है। कोरोना और चुनाव आचार संहिता की वजह से तीन साल से यह समारोह नहीं हो सका था। 
 सम्मान समारोह के बाद संगीत संध्या भी होगी। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से अनाज मंडी प्रांगण में होने वाले समारोह में वर्ष 2019 के लिए पटकथाकार अशोक मिश्रा मुंबई, वर्ष 2020 के लिए गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और वर्ष 2021 के लिए निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, मुंबई को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य मंत्री उषा ठाकुर के मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद गीतों भरी शाम कार्यक्रम में देबोजित साहा एवं ग्रुप मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
 
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय ,पटकथा तथा गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से विवेक रंजन अग्निहोत्री के पहले ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, बीआर चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, श्याम बेनेगल, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, यश चोपड़ा, देवानंद, दिलीप कुमार जैसे दिग्गजों को नवाजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।