टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हराकर रातभर नाची थी टीम इंडिया
<p><em><strong>सूर्यकुमार यादव ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया ने रातभर जश्न मनाया था।</strong></em><br /> </p>
‘लास्ट मैच के बाद अच्छा हुआ दो-तीन दिन का गैप था। ये मैच और पिछले मैच के बीच में, नहीं तो प्रोसेस करना थोड़ा मुश्किल हो जाता। वो फुल नाइट तो हमने एन्जॉय किया। वह जैसा भी गेम था, सबको पता है कि कैसा मैच था, कहां सिचुएशन थी और कैसे उन्होंने मैच निकाला।’ यह खुलासा किया है टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने। सूर्य कुमार पाकिस्तान के खिलाफ खेले मैच के बारे में बता रहे थे।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हराया था। आखिरी आठ गेंद पर टीम इंडिया को 28 रन चाहिए थे। हारिस राउफ ने 19वां ओवर फेंका था और विराट ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को वापसी दिलाई थी। विराट कोहली 82 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। विराट पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे थे।
आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप 2022 में अभी तक टीम इंडिया का सफर काफी अच्छा रहा है। 27 अक्टूबर को टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज की और सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली
सूर्या ने 25 गेंद पर नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने मिलकर टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में दो विकेट पर 179 रन तक पहुंचाया था। विराट कोहली 44 गेंद पर 62 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रन ठोके थे। सूर्यकुमार यादव से जब पूछा गया कि वह किस तरह से पिछले मैच को पीछे छोड़कर इस मैच में दमदार बैटिंग करने उतरे, तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया ने रातभर जश्न मनाया था।
What's Your Reaction?