धारावी बैंक का टीजर रिलीज, थलाइवन के धांसू रोल में अन्ना का विवेक ओबेरॉय से सामना

<p><em><strong>एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज &lsquo;धारावी बैंक&rsquo; का टीजर काफी दमदार है।</strong></em></p>

धारावी बैंक का टीजर रिलीज, थलाइवन के धांसू रोल में अन्ना का विवेक ओबेरॉय से सामना
05-11-2022 - 12:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एमएक्स प्लेयर आश्रम, भौकाल और रक्तांचल के बाद जल्द ही एशिया के सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की कहानी लेकर आ रहा है। एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ का टीजर काफी दमदार है। इस सीरीज में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सोनाली कुलकर्णी जैसे बेहतरीन स्टार्स नजर आने वाले हैं। टीजर शुरू होते ही अन्ना यानी सुनील शेट्टी नजर आते हैं। वहीं, बाइक पर वर्दी में विवेक ओबेरॉय भी काफी जम रहे हैं। वेब सीरीज में दोनों की भिड़ंत दिखने वाली है। जी स्टूडियोज की ओर से निर्मित और समित कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इस सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर से ये उम्मीद लगाई जा रही है कि इसका ट्रेलर जल्द रिलीज हो सकता है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।