इस फिल्म के लिए गोविंदा ने झोंक दी थी अपनी जान: रिलीज के बाद जमकर बरसे नोट
<p>गोविंदा पिछले कई सालों से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और अब अचानक राजनीति में अपनी वापसी से सभी को चौंका दिया है। वैसे, गोविंदा ने जो स्टारडम हासिल किया था, वैसा स्टारडम पाने के लिए आज भी कई एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी तक लगा दी थी।</p>
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा न सिर्फ अभिनय में, बल्कि राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। एक बार फिर गोविंदा राजनीति में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले ही दिनों उन्होंने एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी को ज्वाइन किया है और उम्मीद भी जताई जा रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव भी वह लड़ सकते हैं।
आज भले ही गोविंदा के पास कोई फिल्मों के ऑफर नहीं आते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी। 90 के दशक में वह बॉक्स ऑफिस पर राज किया करते थे। आज हम आपको गोविंदा की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं।
साल 1994 में आई गोविंदा की फिल्म ‘खुद्दार’ को काफी पसंद किया गया था, जो रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। इस फिल्म पर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया था और यही वजह थी कि महज 1.95 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 8.44 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी।
लेकिन, आपको इस फिल्म से जुड़ी एक बात जानकर काफी हैरानी होगी कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा का एक्सीडेंट हो गया था और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा आराम करने के बजाय सीधे फिल्म सेट पर पहुंच गए थे।
कहा जाता है कि ‘खुद्दार’ की शूटिंग के लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी थी, क्योंकि एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा था, लेकिन वह आराम के बजाय लगातार इस फिल्म की शूटिंग करने लगे थे।
वहीं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो गोविंदा की मेहनत, लगन और उनके विश्वास ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई। वहीं, 1994 में उनकी एक और फिल्म ‘राजा बाबू’ भी सुपरहिट साबित हुई थी, जो उस साल की चैथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
What's Your Reaction?