तेज प्रताप एक बार फिर प्रेम चंद सम्मान से पुरस्कृत
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार तेज प्रताप नारायण को एक बार फिर उनके उपन्यास टेक्निकल लव के लिए प्रेम चंद सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें रेलवे बोर्ड की राजभाषा कार्यान्यवयन समिति ने एक भव्य समारोह मे दिया।
तेज प्रताप रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी हैं और हिंदी के जाने-माने साहित्यकार हैं। उनके सूरज की नई किरण, अपने-अपने एवरेस्ट, सीमाओं के पार और किंतु-परंतु नाम से कविता संग्रह, कितने रंग जिंदगी के और एयरपोर्ट पर एक रात कहानी संग्रह , टेक्निकल लव जिंदगी हैंडल हो जाएगी उपन्यास , जीरो बटा सन्नाटा व्यंग्य संग्रह , खामोशी टूटने को है ग़ज़ल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। तेज प्रताप ने 'पर्दे के पीछे की बेख़ौफ़ आवाज़ें ','शब्दों की अदालत में' और 'मशाल' नाम की किताबों का संपादन भी किया है।
What's Your Reaction?