कर्नाटक पर दिल्ली में खींचतान! नहीं आए शिवकुमार, बोले- 135 विधायक मेरी ताकत 

<p><em><strong>कर्नाटक में सीएम पर सस्पेंस बना हुआ है। सिद्धारमैया तो दिल्ली पहुंच गए हैं, लेकिन कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सोमवार को दिल्ली नहीं आए।&nbsp;</strong></em></p>

कर्नाटक पर दिल्ली में खींचतान! नहीं आए शिवकुमार, बोले- 135 विधायक मेरी ताकत 
16-05-2023 - 10:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कर्नाटक में सीएम कौन का सवाल बड़ा होता जा रहा है। एक तरफ है, अनुभवी और लोकप्रिय नेतृत्व तो दूसरी ओर वह उम्मीदवार, जिसके सिर पर जीत का सेहरा बंधा है। कांग्रेस ने चुनाव भले ही जीत लिया है, लेकिन राज्य की कमान किसके हाथ सौंपी जाए, यह सिरदर्द बना जा रहा है। इसी बीच शीर्ष नेतृ्त्व से मुलाकात के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली आना है। सिद्धारमैया तो दिल्ली पहुंच गए हैं, लेकिन डीके शिवकुमार के दिल्ली नहीं आए है। तमाम अटकलों के बीच सोमवार शाम कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने स्टमक इन्फेक्शन (पेट में संक्रमण) की वजह से सोमवार को दिल्ली आने में असमर्थता जताई है।   
दिल्ली आने को लेकर कही थी ये बात
इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस मसले से इतर भी बातें साझा की थीं। उन्होंने कहा था कि ‘मैं अपना निजी कार्यक्रम समाप्त कर अपने इष्टदेव के दर्शन कर दिल्ली जाऊंगा।’ रविवार की बैठक को लेकर कहा कि ‘कल 135 विधायकों ने अपनी राय दी है और एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है’ कुछ ने निजी राय व्यक्त की है। शिवकुमार ने कहा कि मेरी ताकत मेरे 135 विधायक हैं और मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं। 
साहसी व्यक्ति अकेला बहुमत बनाता है
उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि मैं एक बात में विश्वास करता हूं, साहस वाला अकेला आदमी बहुमत बनाता है। मैं यह नही बताना चाहता कि पिछले 5 सालों में क्या-क्या हुआ है। मैंने राहुल, सोनिया और खड़गे को आश्वासन दिया कि मेरा उद्देश्य कर्नाटक को कांग्रेस पार्टी तक पहुंचाना है। हमने उन्हें लिखित में भी आश्वासन दिया था कि हम काम करेंगे, बाकी फैसला आलाकमान लेगा। 
शाम तक डीके शिवकुमार का दिल्ली नहीं पहुंची और इसके बाद उन्होंने स्थित क्लीयर की। शिवकुमार के अनुसार, उन्होंने पेट में संक्रमण की बात कही है, जिसके कारण वह सोमवार को दिल्ली नहीं पहुंच रहे हैं. इसी बीच डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश दिल्ली आ चुके हैं। 
मुझे नहीं चाहिए किसी का सपोर्ट: डीके
डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई किसी को भी अपने पक्ष में ले ले, लेकिन मुझे किसी का सपोर्ट नहीं चाहिए। आप सबने मुझे चट्टान कहा है। यह चट्टान प्रकृति से संबंधित है और इसे तोड़कर चप्पल जैसा बना लें। मैंने शपथ ग्रहण के दौरान जो भी कहा है उसे दोबारा सुनिए। अब आप मुझे चप्पल या मिट्टी या स्तंभ जैसे चाहें उपयोग कर सकते हैं। मैं इसे लोगों पर छोड़ता हूं। मैं अकेला आदमी हूं, मेरे पास नंबर नहीं हैं। सभी के यह कहने के बावजूद कि त्रिशंकु विधानसभा होगी, जेडीएस के साथ गठबंधन करते हुए, मैंने अपना रुख बनाए रखा कि हमें 140 सीटें मिलेंगी। मैं अटकलों का जवाब नहीं दूंगा। मेरे पास धैर्य है. उन्होंने आगे कहा कि भीम जैसा बल हो, लक्ष्य अर्जुन जैसा हो, नीति विदुर जैसी हो, योजना कृष्ण जैसी हो।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।