एलएसी पर तनावः भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में हिंसक झड़प
<p><em><strong>भारत और चीन की सेनाओं के बीच जून 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष जैसी ही घटना भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी हुई।</strong></em></p>
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि 9 दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प में कई जवान घायल हुए हैं। भारत के आठ और चीन के कई सैनिक इस झड़प में घायल हुए हैं। चीन के कई सैनिकों की हडिडयां टूटने की खबर है।
हालांकि इस हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों की सेनाएं झड़प वाले स्थान यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से पीछे हट गई हैं और दोनों देशों की सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर बातचीत की शुरुआत हो गई है। उल्लेखनीय है कि चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा मानता रहा है और उस पर अपना दावा करता रहा है।
झड़प की यह खबर मीडिया आने के बाद से विपक्ष ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तीखी आलोचना शुरू कर दी है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच बड़ी झड़प हुई और सरकार ने देश को कई दिन तक अंधेरे में रखा। उन्होंने पूछा है कि जब सत्र चल रहा है तो संसद को सूचना क्यों नहीं दी गई? दूसरी ओर, कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया, 'अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। वक्त आ गया है कि सरकार ढुलमुल रवैया छोड़कर सख्त लहजे में चीन को समझाए कि उसकी यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
What's Your Reaction?