असम में मदरसे से आतंकी मॉड्यूल, मौलवी समेत 11 गिरफ्तार
NULL
असम पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें मुस्तफा नाम का युवक भी शामिल है, जो एक मदरसे का संचालक है। मुस्तफा पर उपमहाद्वीप में अल-कायदा से संबंधित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के वित्तपोषण से जुड़े रहने का आरोप है। मुस्तफा पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए जमीउल हुडा मदरसा की इमारत को बंद कर दिया गया है।
मुस्तफा के साथ पुलिस ने गोलपारा से अब्बास अली और अफसरुद्दीन भुइयां को गिरफ्तार किया है। मोरीगांव के मोइराबारी क्षेत्र के सहराई गांव में पुलिस ने जमीउत-उल-हुदा मदरसा चलाने वाले मुफ्ती मुस्तफा अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मदरसा परिसर में चल रही कुछ संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया सूचना मिली थी। यह मुस्तफा के घर के बगल में है, जिसे पुलिस ने गुरुवार,28 जुलाई को उसके घर से पकड़ा था।
मदरसे से आतंकी मॉड्यूल को अंजाम
पुलिस ने उसके पास से कुछ मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। असम पुलिस ने राज्य में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए मोरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और गोलपारा जिलों से 11 लोगों को हिरासत में लिया है।
What's Your Reaction?