युगांडा के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार व प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित राजेश चपलोत की पुस्तक “व्हील एंड कम्पास ऑफ लाइफ

<p><em>उदयपुर में पले-बढ़े और पढ़ाई के बाद अफ्रीका के युगांडा देश में बीते 26 सालों से व्यापार और सोशल एक्टिविटी के जरिए देश का नाम रोशन कर रहे राजेश चपलोत की बायोग्राफीबुक का सोमवार को विमोचन &nbsp;हुआ।&nbsp;नवरतन कॉम्पलैक्स स्थित लाडो वाटिका में हुए पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट ओपी चपलोत, सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया।</em></p> <p><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1672123561whatsapp_image_2022-12-27_at_11_33_55.jpeg" style="height:544px; width:720px" /></p>

युगांडा के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार व प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित राजेश चपलोत की पुस्तक  “व्हील एंड कम्पास ऑफ लाइफ
27-12-2022 - 12:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

युगांडा के बिजनेस टायकून 57 वर्षीय राजेश चपलोत ने बताया कि इस बुक की खासबात यह है कि इसमें जीवन के उन पहलुओं और छोटे-छोटे इंसीडेंट की चर्चा की है, जिन पर अक्सर लोग या तो बात ही नहीं करते हैं, या उन विषयों को बात करने के लायक नहीं समझते, लेकिन वे पहलू जीवन में बदलाव के बड़े कारण होते हैं। चपलोत ने बताया कि उनकी इस बायोग्राफी में उन्होंने हर उस शख्स का जिक्र किया है, जिसने कभी न कभी, किसी न किसी रूप में उन्हें आगे बढ़ने में सपोर्ट किया और उनकी प्रेरणा बनें।

उन्होंने बताया कि इस बुक में उन्होंने कोई सफल व्यवसायिक होने का मंत्र नहीं दिया, बल्कि व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलाने के टिप्स दिए हैं। उन्होंने जीवन में मिले अनुभवों और सबक को चैप्टर वाइज लिखकर किताब का रूप दिया है, इसके 15 चैप्टर जीवन के हर पड़ाव के महत्वपूर्ण अनुभवों को समाहित करते हैं।

राजेश चपलोत के बारे में 
उनका जन्म उदयपुर में हुआ, स्कूल शिक्षा सहित उच्च शिक्षा उन्होंने यहीं से की। इसके बाद उनके गुरू उदयपुर में वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट ओपी गहलोत के सानिध्य में चार्टेड अकाउंटेट के कार्य से उन्होंने कॅरियर की शुरूआत की। 1991 में वे उदयपुर से मुंबई गए और 5 साल आदित्य बिड़ला ग्रुप में काम किया। इसके बाद 1996 में वे अफ्रीका के युगांडा देश चले गए। युगांडा के उन्होंने टेक्सटाइल और पैकेजिंग से संबंधित ग्राफिक सिस्टम ग्रुप ऑफ कंपनी से शुरूआत की और आज इस कंपनी के सीओ है। इसके अलावा उन्होंने युगांडा में काम्यो टेकएज नाम से खुद की कंपनी शुरू की, यह कंपनी बीपीओ, आईटी और कॉल सेंटर से संबंधित कार्य करती है, इसके बाद उन्होंने युगांडा के रियल एस्टेट में कदम रखा और मंगलम अफ्रीका नाम से कंपनी शुरू कर बुलंदियों को छुआ है।

राजेश चपलोत की उपलब्धियां:

  • 2019 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित हुए
  • 2020 में युगांडा के राष्ट्रपति ने स्वर्ण जयंति पुरस्कार और सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया
  • चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान द्वारा 2018 में इंटरनेशनल लीडर पुरस्कार दिया गया
  • 2020 में इकोनॉमिक टाइम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित हुए
  • इसके अलावा वे युगांडा में इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब युगांडा देश की यात्रा पर गए थे, तब राजेश चपलोत ने ही भारतीय कम्यूनिटी की तरफ से युगांडा में उनका स्वागत किया था और कार्यक्रम को होस्ट किया था। 


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।