ऑडिट सप्ताह के दौरान जयपुर की एजी कॉलोनी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
जयपुर स्थित एजी कॉलोनी में रंगारंग सास्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जसराज बैंड से अपनी प्रस्तुतियों से शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को आयोजित कार्यक्राम में समां बांध दिया..
जयपुर। देश भर में इन दिनों ऑडिट सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 नवंबर से ही विभिन्न राज्यों में ऑडिट दिवस को समारोहपूर्व मनाया जा रहा है। राजस्थान में भी इन दिनों जोर-शोर से ऑडिट सप्ताह मनाया जा रहा है और इसी क्रम में जयपुर स्थित एजी कॉलोनी में रंगारंग सास्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
जसराज बैंड से अपनी प्रस्तुतियों से शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को आयोजित कार्यक्राम में समां बांध दिया। बैंड को मोहनश्री इन्फ्राहाइट्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रायोजित किया। जसराज बैंड के कलाकारों ने कार्यक्रम का एजी राजस्थान कार्यालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के परिवारों खूब लुत्फ उठाया। बैंड के कलाकारों ने दर्शकों को अपने साथ जोड़कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। इस कार्यक्रम के साथ लोगों ने पौष बड़ा और मिष्ठान्न का भी भरपूर आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में दौरान पूरे समय मौजूद रहे राजस्थान के प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) यानी प्रिंसिपल एजी सतीश कुमार गर्ग ने बताया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG of India) के रूप में देश में सर्वोच्च ऑडिट संस्था की स्थापना 16 नवम्बर 1860 को हुई थी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 नवम्बर से ही देश भर में ऑडिट दिवस मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में ऑडिट दिवस को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने और पारदर्शिता व जवाबदेही के महत्व को समझाने के उद्देश्य से जयपुर में हर वर्ष की तरह ही इस बार भी ऑडिट सप्ताह मनाया जा रहा है। ऑडिट सप्ताह को समारोहपूर्वक मनाने के उद्देश्य से 30 नवंबर को “Audit Run 2025” का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में 12 दिसंबर को रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
What's Your Reaction?