होटल में रूका था कपल, पर्दा हटाते ही उड़े होश... आप भी रखें ख्याल

<p><em><strong>पति कुछ देर के लिए किसी काम से बाहर गया था और महिला रूम में तैयार हो रही थी। इसी बीच उसकी नजर पर्दे पर पड़ी। उसने देखा कि पर्दे के पीछे से तीन युवक उसको देख रहे हैं। ये देखकर उसके होश उड़ गए।</strong></em></p>

होटल में रूका था कपल, पर्दा हटाते ही उड़े होश... आप भी रखें ख्याल
03-01-2023 - 11:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कोलकाता का रहने वाला एक कपल इंदौर पहुंचा था और एक होटल में ठहरा था। पति कुछ देर के लिए किसी काम से बाहर गया था और महिला रूम में तैयार हो रही थी। इसी बीच उसकी नजर पर्दे पर पड़ी। उसने देखा कि पर्दे के पीछे से तीन युवक उसको देख रहे हैं। ये देखकर उसके होश उड़ गए।
रूम में तैयार हो रही थी महिला
गौरतलब है कि इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में सोलारिस होटल है> यहां कोलकाता से एक पति-पत्नी आकर रूके थे. पति किसी काम से नीचे गया था और महिला अपने रूम में तैयार हो रही थी.
पर्दे के पीछे से झांक रहे थे युवक
इसी बीच हाउस कीपिंग स्टाफ के तीन युवक पर्दे के पीछे से ताक-झांक करने लगे. जैसे ही महिला की नजर उन युवकों पर पड़ी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. तीनों युवक उसे तैयार होते हुए देख रहे थे. 
घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद
उधर, युवकों की ये घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। महिला की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें तीनों युवक दिखे। 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला ने इस घटना को लेकर भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी भावरकुआं शशिकांत चैरसिया का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी वारदात
इससे पहले बीते साल यूपी के नोएडा में हिडन कैमरा की मदद से होटल के रूम में रिकॉर्डिंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। आरोप है कि ये लोग होटल में रूकने वाले लोगों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपियों ने पहले होटल में रूम बुक किया था और फिर उसमें कैमरा प्लांट किया था। कैमरा इस तरह से छिपाया गया था कि कमरे की सफाई करने वाले स्टाफ को भी पता नहीं चला था। 
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी होटल में रुकते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इस तरह की किसी स्थिति से बच सकते हैं। आइए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- किसी भी कैमरे को ज्यादातर मामलों में रूम डेकोर में छिपाया जाता है। मसलन कमरे में रखे स्पीकर, अलार्म क्लॉक या फिर किसी अन्य सजावट के आइटम में कैमरा छिपा होता है। ऐसे में आपको कमरे में रखी इस तरह की चीजों को ध्यान से देखना चाहिए। 
- होम डेकोर के अलावा आपको टीवी और सेट टॉप बॉक्स भी चेक करने चाहिए।
- इसके अलावा आपको पावर सॉकेट, हेयर ड्रायर, फायर अलार्म जैसी जगहों को भी चेक करना चाहिए। इसमें भी कैमरा छिपाया गया हो सकता है।
- कई बार तो बाथरूम के शॉवर में कैमरा छिपा होता है। नाइट विजन कैमरा के लिए आप लाइट्स को ऑफ करके चेक कर सकते हैं। ऐसा करने पर कैमरे से हल्की लाइट्स आती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।