असम में दोस्त का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा आरोपी

NULL

असम में दोस्त का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा आरोपी
17-08-2022 - 09:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्या कभी कोई ऐसी भी शर्त लगा सकता है, जिसके पूरे ना होने पर वह अपने ही दोस्त की गर्दन धड़ से अलग कर दे। ऐसा वीभत्स कांड असम के सोनितपुर जिले में सुनने को मिला है। कथित तौर पर एक फुटबाल मैच पर शर्त लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साथी ग्रामीण का सिर कलम कर दिया और फिर कटे सिर के साथ पुलिस थाने भी पहुंच गया। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि सोमवार को रंगपाड़ा थाना क्षेत्र के दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच खत्म होने के बाद हुई।

अधिकारी ने बताया कि तुनीराम माद्री एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। दोनों ने शर्त लगाई कि जिसकी टीम हारेगी उसे दूसरे को 500 रुपये देने होंगे। अधिकारी के मुताबिक हेमराम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन तुनीराम माद्री ने पैसे नहीं दिये। हेमराम पैसे की मांग करता रहा। ऐसे में माद्री को जबर्दस्त गुस्सा आ गया और उसने अपने बैग से धारदार हथियार निकाल कर अपने ही दोस्त हेमराम का सिर काट दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।