अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न !

<p><em>Abu Dhabi: अबूधाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पहले <a href="https://www.newsthikana.com/post/the-first-hindu-temple-in-abu-dhabi-inaugurated-by-indian-prime-minister-narendra-modi-rv96714">हिंदू मंदिर </a>का उ&zwnj;द्घाटन किया। उ&zwnj;द्घाटन से पहले उन्होंने मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को सम्बोधित भी किया।&nbsp;</em></p>

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न !
14-02-2024 - 08:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में हैं। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक यूएई का उनका ये सातवां दौरा है। पीएम मोदी सबसे पहले 2015 में यूएई के दौरे पर गए थे। ये 34 साल में पहली बार था, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूएई के दौरे पर गया था।

अबूधाबी का यह पहला हिंदू मंदिर है। यह राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित हुआ है। यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। मंदिर 27 एकड़ में बना है जो 108 फुट ऊंचा है। इस मंदिर वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। अबू धाबी स्थित मंदिर का पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया तो उस समय दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहीं। अभिनेता अक्षय कुमार भी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।