राजस्थान में चल रहा है कुर्सी लूटने और बचाने का खेल, माताओं-बहनों और बेटियों को चुकानी पड़ी सकी भारी कीमतः पीएम मोदी

<p><em>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज &nbsp;बुधवार 10 मई 2023 को राजस्थान दौरे पर आए और उन्होंने पहले राजसमंद जिले के नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।&nbsp;उन्होंने नाथद्वारा मंदिर में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किये और आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। पीएम मोदी ने सिरोही जिले के आबू रोड में भारतीय जनता पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि&nbsp; पिछले 5 वर्षों से राजस्थान में राजनीतिक लड़ाई देख रहे हैं। जनता के हित के बजाय यहां कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही खेल चल रहा है।</em></p> <iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/Ykv2SXHNrNQ" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>

राजस्थान में चल रहा है कुर्सी लूटने और बचाने का खेल, माताओं-बहनों और बेटियों को चुकानी पड़ी सकी भारी कीमतः पीएम मोदी
10-05-2023 - 06:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी ने अपने विशिष्ट अंदाज में व्यंग्य करते हुए कहा कि  कांग्रेस सरकार के इस रवैये की राजस्थान की माताओं-बहनों-बेटियों को सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। राजस्थान में महिलाओं से जुड़े अपराध चरम पर हैं। यहां तक उन्हें तीज-त्योहार भी शंका-आशंका के बीच मनाने पड़ते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है? ये कैसी सरकार है जहां विधायकों को अपने सीएम पर ही भरोसा नहीं है? सरकार के भीतर सब एक-दूसरे को अपमानित करने की होड़ में हैं। जब कुर्सी पूरे 5 साल संकट में ही पड़ी रही हो तो ऐसे में राजस्थान के विकास की किसे परवाह होगी?

मोदी ने अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए कहा, जब मैं नवरात्र में आबूरोड आया था, तो आपसे बातचीत नहीं कर पाया था क्योंकि कानून की वजह थी और नियम फॉलो करने का मेरी आदत है। लेकिन, आपके दर्शन हो गए थे। सार्वजनिक जीवन में पल दो पल में जिंदाबाद और मुर्दाबाद शुरू हो जाता है लेकिन वह दिन मेरे लिए यादगार और संस्कार वाला दिन है। यह आपका बड़प्पन और संस्कार और ऊंचाई है कि रात को इतनी संख्या में आप लोग इकट्ठे हुए और उन्हें मैं संबोधित नहीं कर पाया। मुझे लगा था कि आप गुस्सा होंगे लेकिन आपने बड़प्पन दिखाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  ‘मैं राजस्थान की धरा को, यहां के संस्कारी भाई-बहनों को शीश झुका कर प्रणाम करता हूं। आज 10 मई है और आज ही के दिन 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी उठी थी, जिसने अंग्रेजी सत्ता को हिला कर रख दिया था। आज के दिन विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे संघर्ष को एक नई दिशा मिली थी इसलिए आज के दिन वीरभूमि राजस्थान आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।