गठबंधन या मजबूरी का मेल ! क्या पिता मुलायम सिंह के खिलाफ जा रहे अखिलेश ? 

<p>सपा संस्थापक मुलायम सिंह ने कहा था कि कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज्य किया, इसी वजह से हमारा देश पिछड़ गया। सपा नेता ने कहा था कि हम कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे।</p>

गठबंधन या मजबूरी का मेल ! क्या पिता मुलायम सिंह के खिलाफ जा रहे अखिलेश ? 
23-02-2024 - 09:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन तय हो गया है। जिसके अनुसार यूपी की 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी जिसका समर्थन सपा करेगी। वहीं सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बीच अब समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाए रहे हैं। यह वीडियो साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर है।
माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर हुए सपा-कांग्रेस के इस गठबंधन से सपा के कुछ नेता भी अंदरूनी नाराज हैं। क्योंकि कांग्रेस के साथ साल 2017 में हुए गठबंधन का खुद मुलायम सिंह यादव ने विरोध जताया था। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि हमारी समजावादी पार्टी सक्षम है, अखिलेश यादव भी। वो अकेले लड़े तो  बहुमत आया और जब बहुमत आया तो सरकार बनी। मुलायम सिंह ने कहा था कि इस चुनावी समझौते के मैं खिलाफ हूं और मैं प्रचार नहीं करुंगा।
इसके साथ ही मुलायम सिंह ने कहा था कि लगातार कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज्य किया और इसी वजह से हमारा देश पिछड़ गया। हमेशा हमारी राय रही है कि हम कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे, क्योंकि हमारी समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। अब यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का यह फैसला कहीं गलत साबित न हो जाए।
बता दें कि साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सपा-बसपा को महज 54 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी ने यूपी की सत्ता में 2002 के बाद वापसी की थी। वहीं साल 2017 के बाद से यूपी की सत्ता में बीजेपी ही काबिज है और विपक्षी दलों में सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस और बसपा सुप्रीमो मायावती सत्ता से काफी दूर हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।