होटल तो होटल है... क्या 5 स्टार और क्या 7 स्टार ! जी नहीं, फर्क होता है

<p><em><strong>क्या आपके भी मन में अक्सर ये सवाल आता है आखिर 5 स्टार होटल और 7 स्टार होटल किसे कहते हैं, अगर हां, तो जानिए इन दोनों होटलों के बीच का अंतर, आखिर इन्हें ऐसा क्यों कहा जाता है।&nbsp;</strong></em></p>

होटल तो होटल है... क्या 5 स्टार और क्या 7 स्टार ! जी नहीं, फर्क होता है
04-08-2023 - 08:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जब भी आप होटल लेते होंगे, तो अक्सर खुद से ये सवाल जरूर करते होंगे, ये होटल 3 स्टार है या 5 स्टार है या फिर 7 स्टार है। लेकिन आपने कभी आपने सोचा है आखिर 5 स्टार होटल या 7 स्टार होटल क्या फर्क होता है। 
होटल की रेटिंग कैसे दी जाती है 
होटल की रेटिंग सुविधाओं के अनुसार दी जाती है, जैसे रूम, बाथरूम, लॉबी, रेस्तरां, खाना, हेल्थ क्लब, स्विमिंग पूल आदि पर आधारित होती है।
1 स्टार होटल किसे कहते हैं 
अगर वन स्टार होटल की बात करें तो यहां रहने की व्यवस्था एकदम सिम्पल तरीके से होती है और कीमत भी गेस्ट के लिए ज्यादा नहीं होती। लेकिन रेटिंग के मामले थोड़ा नीचे होते हैं। सुविधाओं में यहां टॉयलेटरिज प्रोवाइड करना, गर्म-ठंडे पानी की व्यवस्था, दी जाती है।
2 स्टार होटल 
टू स्टार होटल का किराया 1500 रुपए होता है, इसमें गेस्ट को वन स्टार होटल की सुविधाओं से थोड़ी और सुविधाएं मिलती हैं।
थ्री स्टार होटल 
इसमें होटल का किराया 2000 तक होता है, कमरे का साइज थोड़ा बड़ा होता है। इसमें रूम्स एसी वाले होते हैं और गेस्ट को इंटरनेट सुविधा भी दी जाती है। इसमें पार्किंग की भी सुविधा होती है।
फोर स्टार होटल 
फोर स्टार होटल सूइट रूम की तरह होते हैं और बाथरूम में बाथटब की सुविधा होती है। इसमें मिनी बार और फ्रिज भी दिया जाता है। इसके अलावा रूम साइज बड़ा होता है।
5 स्टार होटल 
भारत में कई 5 स्टार होटल हैं, इसमें अन्य स्टार रेटिंग होटलों से ज्यादा सुविधा मिलती है। इसमें जिम भी लोगों को दिया जाता है। वहीं, इसमें लोगों को स्विमिंग पूल भी मिलता है।
7 स्टार होटल 
7 स्टार होटल का कोई ऑफिशियल निकाय नहीं है, लेकिन कुछ होटल खुद को 7 स्टार कहते हैं, इनमें 5 स्टार होटल से कई ज्यादा लग्जुरियस सुविधाएं होती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।