The Kerala Story : लव जिहाद की भयावह दास्तान 5 मई का आएगी सामने लेकिन पहले ही बहस में कूदे राजनेता

<p><strong>The Kerala Story :&nbsp;<em>द केरल स्टोरी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अदा ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए फिल्म के बारे में बात की।</em></strong></p>

The Kerala Story : लव जिहाद की भयावह दास्तान 5 मई का आएगी सामने लेकिन पहले ही बहस में कूदे राजनेता
01-05-2023 - 10:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्म मेकर और डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह की अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी गर्म है। दरअसल, इस फिल्म में केरल की 32,000 औरतों के अचानक गायब होने की कहानी को दिखाया है। इसका हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने केरल से गायब हुई औरतों के आंकड़ों पर सवाल उठाया है। इसी बीच मूवी की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ‘द केरल स्टोरी’ के बारें में बात करते हुए अपने किरदार के बारे में खुलासा किया है।
‘प्रोपेगेंडा’ बताने वालों को दिया जवाब
अदा शर्मा ने कहा, ‘यह भयानक है कि लड़कियां गायब हो रही हैं। इससे भी डरावना यह है कि लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बता रहे या संख्या पर चर्चा कर रहे हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हम पहले संख्या का औचित्य दे रहे हैं और फिर कह रहे हैं कि लड़कियां गायब हैं। जबकि इसके विपरीत जैसा होना चाहिए था, मैं कुछ पीड़ितों से मिली और मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगी।’
सोशल मीडिया पर आंकड़ों पर हो रही बहस
दरअसल, सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखाई गईं 32,000 लापता लड़कियों की कहानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इन आंकड़ों को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि द केरल स्टोरी में दिखाई गई 32 हजार लड़कियों की संख्या फेक है, ये सिर्फ ‘प्रोपेगेंडा’ हैं। वहीं, कुछ इस फिल्म का सपोर्ट भी करते नजर आ रहे हैं।    
स्टोरी में अदा का किरदार
फिल्म में अदा एक हिंदू मलयाली नर्स का रोल निभा रही हैं, ये नर्स केरल से अचानक गायब हो जाती है। इनका जबरदस्ती धर्म बदलवाया जाता है और फिर उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होना पड़ता है। फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि 4 रेगुलर कॉलेज जाने वाली लड़कियों को कैसे दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन का हिस्सा बना दिया जाता है। करीब पांच महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, वहीं अब इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।
रोंगटे खड़े कर देगा द केरल स्टोरी का ट्रेलर
बीते बुधवार को द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें उन लड़कियों की कहानी को दर्शाया गया है, ‘जो बनना तो नर्स चाहती थीं, लेकिन आईएसआईएस की आतंकवादी बन गईं, उनका धर्म परिवर्तन किया गया, केरल की हजारों हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद के ट्रैप में फंसाकर मुस्लिम बनाया गया।’
जो सच होता है, वह आपको स्वतंत्र करता है’
अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘जो सच होता है, वह आपको स्वतंत्र करता है। हजारों बेगुनाह महिलाएं सिस्टमैटिकली कन्वर्ट की गई। रेडिकलाइज की गई और उनका जीवन खत्म किया गया। यह उनकी कहानी है। द केरल स्टोरी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह समय हमारी बेटियों को बचाने का है।’

यहां देखिये फिल्म का दमदार ट्रेलर

.

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।