अब चांद दूर नहीं...! बस एक दिन और, चांद को चूमने उड़ जाएगा चंद्रयान-3

<p><em><strong>चंद्रयान-3 को 1 अगस्त की रात 12 बजे से 1 बजे के बीच, चांद की ओर धक्का दिया जाएगा। फिर यह सीधे रास्ते पर चलते हुए चांद की कक्षा तक पहुंच जाएगा।</strong></em></p>

अब चांद दूर नहीं...! बस एक दिन और, चांद को चूमने उड़ जाएगा चंद्रयान-3
31-07-2023 - 08:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से मिले आखिरी अपडेट के अनुसार, चंद्रयान-3 अभी धरती की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। इसरो के बताए कार्यक्रम के अनुसार, चंद्रयान-3 का 1 अगस्त 2023 की रात 12 बजे से 1 बजे के बीच ट्रांसलूनर इंजेक्शन किया जाएगा। मतलब यह पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल चांद की ओर बढ़ेगा।
चांद की तरफ कैसे जाएगा चंद्रयान-3
गौतम त्रिवेदी नाम के यूजर ने एक एनिमेशन शेयर किया है, जिसमें चंद्रयान-3 के मूवमेंट को दिखाया गया है। 1 अगस्त की रात चंद्रयान-3 जो मैनूवर करेगा, उसे आप ळप्थ् में देख सकते हैं।
चंद्रयान-3 चांद तक कब पहुंचेगा
इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने की उम्मीद है। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग इस पूरे मिशन की सबसे बड़ी चुनौती है।
चंद्रयान-3 मिशन का लक्ष्य क्या है
चंद्रयान मिशन का लक्ष्य चंद्रमा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना है। चंद्रयान-3 चांद की सतह के सैंपल लेगा। वहां से जुड़ा अहम डेटा और तस्वीरें इसरो के वैज्ञानिकों को भेजेगा। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का एक अहम पड़ाव है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।