टूट गए सभी रिकॉर्ड, अब तक इतने करोड़ लोग भर चुके आयकर रिटर्न !
<p><em><strong>आयकर विभाग ने बताया कि वेतनभोगी वर्ग और ऐसे लोग जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।</strong></em></p>
31 जुलाई, 2023 का दिन वेतनभोगियों के लिए बेहद अहम दिन है। यह दिन आयकर रिटर्न भरने का अंतिम दिन है। लेकिन अंतिम दिन से पहले आयकर विभाग ने बताया कि इस बार आईटी रिटर्न दाखिल करने वालों का रिकॉर्ड टूट गया है। आयकर विभाग के अनुसार 30 जुलाई तक ही वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अबतक 6 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर के आंकड़े को पार कर गई है।
पिछले साल से ज्यादा आईटी रिटर्न दाखिल
आयकर विभाग ने बताया कि वेतनभोगी वर्ग और ऐसे लोग जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आयकर विभाग ने ट्वीट किया, अब तक (30 जुलाई) 6 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 26.76 लाख आईटीआर आज शाम 6.30 बजे तक दाखिल किए गए हैं। हमने आज शाम 6.30 बजे तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर 1।30 करोड़ से अधिक सफल लॉगिन देखे हैं।
दोपहर तक 46 लाख से ज्यादा लाॅग इन
आयकर विभाग ने कहा कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर रविवार दोपहर एक बजे तक 46 लाख से ज्यादा सफल ‘लॉगइन’ हो चुके हैं। शनिवार को 1.78 करोड़ सफल लॉगइन हुए थे। विभाग ने दोपहर 2.03 बजे ट्वीट किया, ‘आज एक बजे तक 10.39 लाख आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें 3.04 लाख आईटीआर सिर्फ अंतिम एक घंटे दाखिल किए गए हैं।’
What's Your Reaction?