जयंत चौधरी की सपा का साथ छोड़ भाजपा का हाथ थामने की खबरें भ्रामकः शिवपाल सिंह

<p><em>भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटों का आंकड़ा छूने की योजना बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं संसद में इस बात को कह भी चुके हैं। उधर, इंडि अलायंस के सहयोगी दल एक-एक करके छिटकने लगे हैं। इसी संदर्भ में एक समाचार यह भी आ हा है कि आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी और भाजपा के बीच एक समझौता हो गया है। इसके अनुसार&nbsp;आरएलडी&nbsp;समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ एनडीए में शामिल हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा ने जयंत चौधरी को लोकसभा की 4 सीटें ऑफर कर दी&nbsp;हैं। समाजवाजी पार्टी के&nbsp;महासचिव शिवपाल यादव ने इन सारी खबरों को भ्रामक बताते हुए इन्हें मनगढ़ंत बताया है.।</em></p>

जयंत चौधरी की सपा का साथ छोड़ भाजपा का हाथ थामने की खबरें भ्रामकः शिवपाल सिंह
07-02-2024 - 02:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए शिवपाल यादव ने कहा, मैं जयंत चौधरी को बहुत अच्‍छे तरीके से जानता हूं। वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। भाजपा सिर्फ मीडिया को भ्रमित कर रही है। आरएलडी हमारे ही साथ है और हम मिलकर भाजपा को लोकसभा चुनाव में हराने का काम करेंगे। 

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने जाने को लेकर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में शिवपाल ने कहा कि सपा विधायक भाजपा  विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, हमम बाद में अलग से अयोध्‍या जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि गत 19 जनवरी को जयंत की सपा मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात हुई थी। इसके बाद अखिलेश ने रालोद को सात सीटें दिए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, सीटें कौन सी होंगी, यह पूरी तरह तय नहीं हो पाया था। सूत्रों की मानें तो आएलडी ने 12 सीटें मांगी थीं। उसमें भी मुजफ्फरनगर, बिजनौर और कैराना सीटों पर अखिलेश चाहते थे कि सपा के नेता रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ें। जयंत इसके लिए तैयार नहीं थे। माना जा रहा है कि इसी को लेकर सपा से रालोद के बीच तनाव की स्थिति आ गयी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।