यात्री ने हवाई जहाज में सुलगाई बीड़ी, पकड़ा तो बोला- रूल्स नहीं पता थे..!

<p><em><strong>पहली बार विमान में सफर कर रहे राजस्थान के एक व्यक्ति ने बीड़ी सुलगा ली। पुलिस ने बताया कि यात्री पर दूसरों की जान जोखिम में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।</strong></em></p>

यात्री ने हवाई जहाज में सुलगाई बीड़ी, पकड़ा तो बोला- रूल्स नहीं पता थे..!
18-05-2023 - 08:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बेंगलूरु जा रही अकासा एयर की उड़ान में ‘बीड़ी’ पीने के आरोप में राजस्थान के एक यात्री को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वह पहली बार हवाई यात्रा कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि मारवाड़ क्षेत्र का 56 वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को अहमदाबाद से विमान में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान वह शौचालय गया और उसने धूम्रपान किया। उन्होंने बताया कि विमान में मौजूद कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और बेंगलूरु पहुंचने पर पुलिस को सौंप दिया।
पूछताछ के दौरान यात्री ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार विमान से यात्रा कर रहा है और उसे नियमों की जानकारी नहीं है। उसने यह भी बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान वह शौचालय में धूम्रपान करता था और विमान में भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि यात्री पर दूसरों की जान जोखिम में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।