पुतिन से बगावत का अंजाम ! टी-शर्ट, अंडरवियर और चारपाई...वेगनर चीफ प्रिगोझिन का हाल देखिए
<p><em><strong>वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें वह एक टेंट के भीतर अंडरवियर पहने नजर आ रहे हैं। प्रिगोझिन ने अपनी प्राइवेट आर्मी के साथ रूस में एक असफल विद्रोह का नेतृत्व किया था।</strong></em></p>
अपनी प्राइवेट आर्मी के साथ रूस में एक असफल विद्रोह का नेतृत्व करने के बाद व्लादिमीर पुतिन का शासन वैगनर चीफ को बदनाम करने के लिए एक कैंपेन चला रहा है। सोशल मीडिया पर येवगेनी प्रिगोझिन की एक तस्वीर काफी शेयर हो रही है जिसमें वह अंडरवियर पहने नजर आ रहे हैं। रूस में टेलीग्राम पर सर्कुलेट हो रही तस्वीर में प्रिगोझिन एक बड़े टेंट के भीतर एक बेड पर बैठे हुए कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में वैगनर चीफ सफेद टी-शर्ट और अंडरवियर में नजर आ रहे हैं।
टेलीग्राफ के अनुसार, मेटाडेटा से पता चलता है कि फोटो 12 जून को सुबह 7ः24 बजे ली गई थी। इससे ठीक 11 दिन पहले प्रिगोझिन ने रूसी सैन्य नेताओं के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व करने की कोशिश की थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर किसने कैप्चर की या लीक की। वैगनर चीफ की कई तस्वीरें हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई हैं। बुधवार को रूस के एक सरकारी टीवी चैनल पर छह तस्वीरें दिखाई गईं जिसमें प्रिगोझिन को विदेश में अपने ऑपरेशनों के लिए नकली दाढ़ी और बालों के अलग-अलग भेष में दिखाया गया।
वैगनर चीफ की इमेज पर हमला?
प्रिगोझिन की हालिया लीक हुई तस्वीरें पुतिन सरकार की तरफ से उन्हें बदनाम करने के प्रयास का एक हिस्सा प्रतीत होती है। पिछले महीने उन्होंने अपने लड़ाकों के साथ मॉस्को की तरफ मार्च किया था। प्रिगोझिन ने दावा किया कि विद्रोह का उद्देश्य राष्ट्रपति नहीं बल्कि अन्य शीर्ष अधिकारियों को हटाना था। क्रेमलिन के साथ एक समझौता करने के बाद वैगनर बॉस ने अपने अल्पकालिक विद्रोह को खत्म कर दिया था।
प्रिगोझिन के घर से क्या मिला?
खबरों की मानें तो क्रेमलिन बलों ने प्रिगोझिन की सेंट पीटर्सबर्ग स्थित घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में मेडिकल उपकरण, बंदूकें, कई पासपोर्ट और करीब 111 मिलियन डॉलर कैश और सोना बरामद किया था। अधिकारियों ने इस जानकारी को सरकारी मीडिया के साथ साझा किया था ताकि जनता के बीच प्रिगोझिन की इमेज को बदला जा सके क्योंकि लोग उन्हें ‘यूक्रेन में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे एक योद्धा’ के रूप में देखते थे।
What's Your Reaction?