अपमान मैंने नहीं, मोदी ने किया है...जो विदेश में जाकर कहते हैं कि 70 साल में भारत में कुछ नहीं हुआः राहुल गांधी

<p><em><strong>राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी वाले भाषण पर ब्रिटेन में सफाई दी है। उन्होंने इंटरनेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा कि मैंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया। मैं ऐसा कभी भी नहीं करूंगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर ही देश को बदनाम करने का आरोप लगाया।</strong></em></p>

अपमान मैंने नहीं, मोदी ने किया है...जो विदेश में जाकर कहते हैं कि 70 साल में भारत में कुछ नहीं हुआः राहुल गांधी
06-03-2023 - 10:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए अपने भाषण पर सफाई दी है। राहुल ने कहा है कि उन्होंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री या सरकार पर जब भी सवाल उठाए जाते हैं तो यह देश पर हमला मान लिया जाता है। दरअसल, राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में कहा था कि नरेंद्र मोदी भारत की बनावट को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने अपने फोन में इजरायली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस होने का भी दावा किया था। उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई थी और भारत को विदेश में बदनाम करने का आरोप लगाया था।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने लंदन में इंटरनेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा कि जब भी प्रधानमंत्री और सरकार पर कोई भी सवाल उठाए तो उस पर हमला होता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मुझे याद है कि आखिरी बार पीएम मोदी जब विदेश गए थे तो उन्होंने कहा था कि आजादी के 70 साल बाद भी भारत में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में भ्रष्टाचार है। ये सब बातें उन्होंने विदेश में कही थी।
मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि मैंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया और ऐसा कभी भी नहीं करूंगा। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब वो ये कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ तो क्या ये हर भारतीय का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि नरेंद्र मोदी के पास जादू की छड़ी है, नरेंद्र मोदी स्टाइल, वन मैन... इससे कोई समाधान नहीं निकलेगा। ऐसी कोशिशों के नतीजों को भी आपने देखा ही है।
राहुल ने विपक्षी एकता की अपील की
उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को हराने के लिए सभी विपक्षी ताकतों को एक साथ आने की भी अपील की। राहुल ने कहा कि बड़े देशों में समस्याओं का समाधान लोगों के साथ काम करके मिलता है। सिर्फ एक आदमी समस्याओं को हल कर देगा, यह बिलकुल भी कारगर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी और आरएसएस को हराना है तो सभी विपक्षी दलों और शक्तियों को एक मंच पर आना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।