खुल गया राज... ये है धोनी का फेवरेट मोबाइल गेम ! फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे

<p><em><strong>इकोनाॅमी क्लास में सफर कर रहे धोनी का वीडियो देखने पर उनके पास रखे उनके टैब में कैंडी क्रश गेम खुला दिख रहा है।</strong></em></p>

खुल गया राज... ये है धोनी का फेवरेट मोबाइल गेम ! फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे
26-06-2023 - 06:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में अपने टैबलेट में कैंडी क्रश खेलते नजर आए। धोनी इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। वायरल हुए वीडियो में नजर आता है कि एयर होस्टेस धोनी के पास गई और उन्हें एक नोट (चिट्ठी) के साथ चॉकलेट भी ऑफर की। एयर होस्टेस नितिका ने ही इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया।
खजूर का पैकेट उठाया
एयर होस्टेस ने धोनी को मिठाई और चॉकलेट की पेशकश की, धोनी ने ‘ओमानी खजूर’ का एक पैकेट उठाया। ड्यूटी पर लौटने से पहले एयर होस्टेस ने उनसे बातचीत भी की।
2012 में रिलीज हुआ था कैंडी क्रश
कैंडी क्रश एक पजल गेम है। इसमें 3 एक जैसी टाइल को मैच कर के आगे बढ़ना होता है। 2012 में इसे पहली बार मार्केट में लाया गया था। तब से ही बहुत लोकप्रिय है।
अगले आईपीएल में भी दिख सकते है धोनी
धोनी अगला आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। 29 मई को पांचवी बार आईपीएल खिताब जीतने पर धोनी ने कहा था- अगर आप मौका देखें तो रिटायरमेंट की घोषणा के लिए ये सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए सबको धन्यवाद देते हुए रिटायर होना आसान है। जबकि 9 महीने कड़ी मेहनत करना और एक और आईपीएल सीजन खेलना मुश्किल काम है। ये मेरी ओर से तोहफा होगा। ये मेरी बॉडी के लिए आसान नहीं होगा।
धोनी ने 1 जून को मुंबई में कराया था ऑपरेशन
धोनी की आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। पारदीवाला ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भी ऑपरेशन कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।